बेहट (सहारनपुर)। अहमद कॉलोनी के पास रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने के बाद लाठी-डंडे चले। इसमें चार लोग घायल हो गए। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी लेकर गई। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगा रहे हैं।
कस्बे की अहमद कॉलोनी के पास रास्ते के विवाद को लेकर इकराम निवासी अहमद कॉलोनी और मोहल्ला खालसा निवासी सुमित आदि के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। संघर्ष में सुमित, उसका भाई टिंकू, यशवंत पुत्र भीम निवासी मोहल्ला खालसा, दूसरे पक्ष से इकराम घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई, वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। एसएसआई सत्यवीर अत्री ने बताया कि अभी तक केवल एक पक्ष की तरफ से तहरीर मिली। दूसरे पक्ष की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं आई है। जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।

बेहट का घायल- फोटो : SAHARANPUR

बेहट का घायल- फोटो : SAHARANPUR