{"_id":"6a7247d955424e4f420f83e5","slug":"four-injured-in-incidents-of-assault-one-toll-plaza-employee-in-serious-condition-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-181066-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मारपीट की घटनाओं में चार लोग घायल, एक टोलकर्मी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मारपीट की घटनाओं में चार लोग घायल, एक टोलकर्मी गंभीर
Wed, 05 Aug 2026 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
नागल। जैनपुर टोल प्लाजा के कर्मचारी ने प्रबंधन से जुड़े एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घायल को हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। दूसरे मामले में शुगर मिल के सुरक्षा गार्ड की सफाई कर्मचारी ने पिटाई कर दी। एक अन्य मामले में दोस्तों ने ही किसी बात से नाराज होकर अपने दो साथियों पर हमला कर दिया।
गांव जंधेड़ा समसपुर निवासी गोकर्ण ने दी तहरीर में बताया कि उसका चचेरा भाई कार्तिक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के जैनपुर टोल प्लाजा पर तैनात है। सोमवार रात करीब 10 बजे कार्तिक टोल प्लाजा परिसर स्थित कमरे में खाना खा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान टोल प्रबंधन से जुड़े एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ उस पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर वह और टोल प्लाजा पर मौजूद अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह कार्तिक को हमलावरों से बचाया। घायल को सीएचसी से पहले जिला अस्पताल और फिर वहां से भी हायर सेंटर भेज दिया गया।
दूसरी घटना में गांगनौली स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल में तैनात सुरक्षा गार्ड जैनपुर निवासी सुमित कुमार ने बताया कि दोपहर वह बॉयलर गेट पर तैनात था। तभी शुगर मिल का सफाई कर्मी गेट से जाने लगा। उसने उसे रोका जिस पर सफाई कर्मी ने अपने गांव से 10-12 लोग मौके पर बुला लिए, जिन्होंने उसकी बुरी तरह पिटाई की। दूसरे मामले में देवबंद निवासी सोयब और आमीर ने बताया कि सोमवार देर शाम एक रिसॉर्ट पर खाने के दौरान उनके तीन दोस्तों ने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई की। तीनों मामलों की जांच कर रहे उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।