{"_id":"6349aa1d4865d139b9551fe3","slug":"four-including-three-sons-of-haji-iqbal-filed-a-gang-rape-report-saharanpur-news-mrt6096104168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजी इकबाल के तीन बेटों सहित चार पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजी इकबाल के तीन बेटों सहित चार पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाजी इकबाल के तीन बेटों सहित चार पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
सहारनपुर। खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के तीन बेटों सहित चार लोगों के खिलाफ भजनपुरा दिल्ली की एक विवाहिता ने सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट मिर्जापुर थाने में दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि फर्जी डिग्री देने के बहाने उसे ग्लोकल यूनिवर्सिटी में बुला कर उसके साथ इस कृत्य को अंजाम दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि उक्त घटना इसी वर्ष मार्च की है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए भजनपुर दिल्ली निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी ननद ने इंटर किया था। उसे जानकारी मिली थी कि हाजी इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन की फर्जी डिग्री मिलती है। उसने यहां आकर जानकारी ली तो ग्लोकल यूनिवर्सिटी में कार्यरत मिर्जापुर निवासी शाहबान पुत्र दिलशाद ने उसे फर्जी डिग्री दिलवाने का आश्वासन दिया। मार्च में पीड़िता अपनी ननद के साथ ग्लोकल यूनिवर्सिटी आई थी। जहां पर शाहबान ने उसे हाजी इकबाल के बेटों अलीशान, जावेद और अफजाल से मिलवाया। इन्होंने तमाम कागजात देखने के बाद कुछ और दस्तावेज मांगे। वे यहां नहीं होने पर इन्होंने उसकी ननद को कागजात लेने के लिए दिल्ली भेज दिया। आरोपियों ने पीड़िता को ग्लोकल यूनिवर्सिटी के प्लैट में रहने की बात कही। आरोप है कि रात्रि में उक्त चारों आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपियों ने किसी को इसकी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।
एसएसपी ने बताया कि मिर्जापुर पुलिस ने पीड़िता की ओर से उक्त चारों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहबान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हाजी इकबाल के तीन बेटे अलीशान, जावेद और अफजाल अन्य मामलों में इस समय जेल में बंद हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त तीनों के खिलाफ पहले भी दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज हो चुके हैं।