{"_id":"66265f1e8ec7fa535c0b6818","slug":"four-including-a-child-died-in-a-tragic-accident-in-saharanpur-after-a-car-collided-with-a-tree-2024-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में भीषण हादसा: शादी से लौट रहे लोगों की कार पेड़ से टकराई, आठ साल के बच्चे समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में भीषण हादसा: शादी से लौट रहे लोगों की कार पेड़ से टकराई, आठ साल के बच्चे समेत चार की मौत
Mon, 22 Apr 2024 06:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 22 Apr 2024 06:29 PM IST
सार
सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में आज दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि वलीमे की दावत खाकर लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर फतेहपुर कलसिया मार्ग पर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में चार की मौत्
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में आज दोपहर वलीमे की दावत खाकर लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर फतेहपुर कलसिया मार्ग पर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में आठ साल के बच्चे सहित चार लोगों की मौत पर ही मौत हो गई, जबकि किशोरी(16) सहित दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को फतेहपुर सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। चार मौतों से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाने के गांव अमानतगढ निवासी बिलाल पुत्र अफजाल की बहन की शादी रविवार को कोतवाली देहात के गांव महेश्वरी में हुई थी। सोमवार को वलीमे की दावत में बिलाल अपने रिश्तेदारों के साथ गया हुआ था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: मशीन से होगी गन्ने की कटाई और छिलाई, किसान के खेत में हुआ ट्रायल, दंग रह गए देखने वाले
विज्ञापन
बताया गया कि वहां से वापस लौटते वक्त उनकी कार बेकाबू होकर फतेहपुर कलसिया मार्ग पर गांव मांडुवाला के पास सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में नईम (25) पुत्र जमशेद निवासी गढमीरपुर हरिद्वार उसका बेटा आशु (8), अरहान (18) पुत्र जीशान निवासी अमानतगढ तथा आरिफ (35) पुत्र जहूर हसन निवासी गांव ताल्हापुर थाना बिहारीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिलाल और आलिया(16) पुत्री आरिफ निवासी अमानतगढ़ गंभीर रुप से घायल हो गए।
घायलों को पुलिस ने फतेहपुर सीएचसी भर्ती कराया। जहां से गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
हादसे में नईम (25) पुत्र जमशेद निवासी गढमीरपुर हरिद्वार उसका बेटा आशु (8), अरहान (18) पुत्र जीशान निवासी अमानतगढ तथा आरिफ (35) पुत्र जहूर हसन निवासी गांव ताल्हापुर थाना बिहारीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिलाल और आलिया(16) पुत्री आरिफ निवासी अमानतगढ़ गंभीर रुप से घायल हो गए।
घायलों को पुलिस ने फतेहपुर सीएचसी भर्ती कराया। जहां से गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।