फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four doctors left their jobs, increasing the problems of already struggling hospitals

Saharanpur News: चार चिकित्सकों ने छोड़ी नौकरी, पहले से ही जूझ रहे अस्पतालों की बढ़ीं मुश्किलें

Sat, 12 Apr 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 12 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four doctors left their jobs, increasing the problems of already struggling hospitals
सहारनपुर। जिले के सरकारी अस्पताल पहले ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं, अब चार एमबीबीएस चिकित्सकों के नौकरी छोड़ने से मुश्किलें और बढ़ गईं। चिकित्सकों की कमी के चलते अस्पतालों में आने वाले मरीजों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दरअसल, एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर संविदा चिकित्सकों की भर्ती करता है। पिछले साल राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के तहत 23 एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनाती हुई थी। इनमें से चार चिकित्सकों ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, पहले भी भर्ती के दो से तीन माह बाद ही चिकित्सक नौकरी छोड़कर गए हैं। जिन एमबीबीएस चिकित्सकों ने नौकरी छोड़ी है, उनमें दो चिकित्सक एसबीडी जिला अस्पताल के इमरजेंसी और दो ही अर्बन हेल्थ सेंटर पर तैनात थे। ऐसे में जल्द अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती नहीं हुई तो व्यवस्थाएं और बिगड़ जाएंगी।
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि अभी नई भर्ती की कोई प्रक्रिया नहीं चल रही है। जून में पीजी की परीक्षा होगी। उस दौरान भी कुछ चिकित्सक जा सकते हैं। उसके बाद ही भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed