{"_id":"5fc3e0278ebc3e9bd5063444","slug":"four-crooks-arrested-in-robbery-saharanpur-news-mrt5133054117","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की फिराक में खड़े चार बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की फिराक में खड़े चार बदमाश दबोचे
विज्ञापन
लूट की फिराक में खड़े चार बदमाश दबोचे
सहारनपुर। लूट की फिराक में खड़े चार बदमाशों को थाना कुतुबशेर पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों के पास से दो स्कूटी और हथियार बरामद किए गए हैं।
थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर एसएसआई विकास यादव ने पुलिस टीम के साथ गांव पीरमाजरा में थरौली मार्ग से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लूट की फिराक में खड़े थे। आरोपियों के पास से दो स्कूटी, एक तमंचा, दो कारतूस, तीन चाकू बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने अपने नाम अहसान निवासी मोहल्ला मटियामहल, मनीष निवासी दुर्गापुरी कॉलोनी खलासी लाइन, सोनू निवासी मानकमऊ सहारनपुर, हिमांशु अग्रवाल निवासी साकेत कॉलोनी जनपद हापुड़ बताए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।