फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four children were registered, 18 children refused

Saharanpur News: चार बच्चों का किया पंजीकरण, 18 बच्चों ने कर दिया मना

Tue, 10 Sep 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 10 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Four children were registered, 18 children refused
सहारनपुर। आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नित एवं पंजीकरण के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने अभियान शुरू किया है। सोमवार को नगर शिक्षा अधिकारी सोमवीर सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन और उसके आसपास अभियान चलाकर 22 बच्चे चिह्नित किए गए। इनमें से केवल चार बच्चों का नामांकन किया गया, जबकि 18 बच्चों ने मना कर दिया।
विज्ञापन

जिस समय बेसिक शिक्षा विभाग की टीम रेलवे स्टेशन पहुंची तो 14 वर्ष की आयु से कम उम्र के कई बच्चे नशे की हालत में मिले, जो विभिन्न प्रकार से नशा करते हैं। जब उनसे बात की गई तो उन्होंने स्कूल जाने से मना कर दिया। इसके बाद टीम द्वारा उन्हें स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई और स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद केवल चार बच्चे पढ़ने को तैयार हुए, जिनका नामांकन किया गया है। बाकी 18 बच्चों ने नाम लिखवाने से मना कर दिया, लेकिन विभाग ने उनके नाम लिख लिए हैं, जिससे कि गांधी पार्क स्थित विद्यालय में उनका नामांकन कराया जा सके। अभियान चलाने वालों में नगर शिक्षा अधिकारी सोमवीर सिंह, जिला समन्वयक कृपाल मलिक, पूजा यादव, ईशा जैन, मयंक, तजकीर, लोकेश शामिल रहे।
विज्ञापन

------
आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित करने और पंजीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयास यही है कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कोमल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed