फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four children bitten by a dog, condition critical

Saharanpur News: चार बच्चों को कुत्ते ने नोचा, हालत गंभीर

Thu, 07 Nov 2024 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 07 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Four children bitten by a dog, condition critical
गंगोह। सांगाठेड़ा गांव में मदरसे से घर लौट रही दो सगी बहनों समेत चार बच्चों पर कुत्ते ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों सगी बहनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुत्तों के आतंक से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। जैनब (6), सुमैया (4) पुत्री यूनुस, सादान (4) पुत्र सारिक और नबिया (6) पुत्री मुर्सलीन गांव सांगाठेड़ा के एक मदरसे में पढ़ती हैं। बृहस्पतिवार को मदरसे से चारों घर लौट रही थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान रास्ते में एक खूंखार आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। चारों को बुरी तरह से घायल कर दिया। बच्चों की चीख सुनकर लोगों ने कुत्ते को खदेड़ कर उन्हें बचाया। जैनब और सुमैया को बुरी तरह से काटा गया।
विज्ञापन

घायल अवस्था में सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन बच्चों को करनाल के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जैनब और सुमैया की हालत गंभीर बनी हुई है। यह दोनों सगी बहनें है। वहीं, क्षेत्र में लगातार कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने कुत्तों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed