फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four accused arrested for the murder of railway worker Mukesh

रेलवे कर्मी मुकेश की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for the murder of railway worker Mukesh
सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने तीन दिन पूर्व रात के समय कोरी माजरा के पास रेलवे कर्मचारी मुकेश की हत्या किए जाने के मामले में नामजद कराए गए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे कर्मी की हत्या शराब पिलाने से मना करने को लेकर हुई कहासुनी का बदला लेने को की गई थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वेद विहार निवासी मुकेश कुमार पुत्र राम नारायण रेलवे कर्मचारी था। 15 अप्रैल की देर रात कोरी माजरा के पास कुछ युवकों ने पीट-पीटकर मुकेश कुमार की हत्या कर दी थी। मृतक की मां उमा देवी की ओर से मामले में आरोपियों को नामजद कराया गया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस तभी से प्रयास कर रही थी। एसपी सिटी ने बताया कि रविवार की देर रात आईटीसी फाटक तिराहा के पास से रेलवे कर्मी की हत्या के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी रोहित कश्यप पुत्र मेनपाल निवासी रमेश नगर, टीटू पुत्र राजेंद्र निवासी वेद विहार, नीशू पुत्र सहीराम निवासी कोरी माजरा और सुनील उर्फ मोटा पुत्र सुरेंद्र निवासी कोरी माजरा को कोर्ट में पेश कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शराब न पिलाने की रंजिश में की थी हत्या
सहारनपुर। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए मुख्य आरोपी रोहित कश्यप की मुकेश कुमार से जान पहचान थी। मुकेश अक्सर कहने पर रोहित कश्यप को शराब पिला देता था। कुछ समय से रोहित कश्यप अपने कुछ दोस्तों को भी शराब पिलाने के लिए मुकेश कुमार पर दबाव बनाने लगा था और मुकेश ने इसके लिए मना कर दिया था। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी और इसी कहासुनी का बदला लेने के लिए 15 अप्रैल की रात रोहित कश्यप ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुकेश कुमार को बुरी तरह पीटा था, जिसमें मुकेश कुमार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed