{"_id":"680fd87f98478d1cb4072d9c","slug":"four-accused-arrested-for-cheating-a-businessman-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-148245-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: व्यापारी से धोखाधड़ी करने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: व्यापारी से धोखाधड़ी करने के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली मंडी पुलिस की गिरफ्त में जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाध
- फोटो : kathua
सहारनपुर। कोतवाली मंडी पुलिस ने जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने व्यापारी से जमीन-फरोख्त के नाम पर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। आरोपियों से चार फर्जी आधार कार्ड, 2.25 लाख की नकदी, स्कूटी, बाइक और चार मोबाइल बरामद हुए।
कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला गणपत सराय के रहने वाले जहांगीर खान ने जमीन के नाम पर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी की तहरीर दी थी। पुलिस ने अकरम, जहीर, सावेज, शहजाद, गुलशेर प्रधान, मोहम्मद हुसैन जिलानी और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
इनमें से पुलिस ने सोमवार को अकरम, जहीर, सावेज और शहजाद को प्रवेज की आरा मशीन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सभी मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीनों की खरीद-फरोख्त करते थे। उसके बाद रुपये आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन
n जहांगीर और जहीर की थी अच्छी जान-पहचान : पूछताछ में यह भी बताया कि पीड़ित व आरोपी जहीर के बीच अच्छी जान-पहचान थी। जब जहांगीर ने जमीन खरीदने की इच्छा जताई तो जहीर ने उसकी मुलाकात अकरम से कराई। सावेज, शहजाद, ताजपुरा प्रधान गुलशेर और हुसैन जिलानी आदि ने मिलकर साजिश रची। मार्च 2025 के पहले सप्ताह में ग्राम बाबैल स्थित 17 बीघा जमीन की फर्जी खतौनी और फर्जी आधार कार्डों की फोटो कॉपी दिखाई।
गुलशेर प्रधान की मौजूदगी में जमीन का सौदा 4.80 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से तय हुआ। 15 मार्च को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पांच लाख रुपये बतौर बयाना लिए गए। 22 मार्च को छह लाख रुपये और लिए गए। आरोपियों ने जहांगीर को हुसैन जिलानी से मिलाया।
गांव घानाखंडी में 40 बीघा भूमि का सौदा 4.30 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से कराया। इसमें भी 27 मार्च को छह लाख और चार अप्रैल को पांच लाख रुपये वसूले। 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।