फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Foulness arising in the toilet, people committing grief in the open

शौचालय में उठ रही दुर्गंध, खुले में लघुशंका कर रहे लोग

Mon, 18 Jan 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Foulness arising in the toilet, people committing grief in the open
गांधी पार्क स्थित टायलेट - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम की अनदेखी की वजह से शहर के अनेक शौचालयों और टॉयलेट में दुर्गंध उठ रही है। ऐसे में लोगों को टॉयलेट के बगल में खुले में लघुशंका करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांधी पार्क मैदान पर टॉयलेट बना है। उसमें पानी की व्यवस्था ठीक नहीं होने की वजह से भीतर गंदगी फैली रहती है। दुर्गंध इतनी है कि लोग उसमें जाने के बजाय बाहर खुले में लघुशंका करते हैं। सोमवार को भी यही नजारा देखने को मिला। 62 फुटा रोड पर बने टायलेट में भी लंबे समय से सफाई नहीं होने की वजह से यही हाल था। जुबली पार्क में पिंक शौचालय की बगल में बने टायलेट में पानी की व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से गंदगी रुकी रहती है। यहां भी ज्यादातर लोग खुले में लघुशंका करते हैं।
विज्ञापन

पैसा बचाने को फैला रहे गंदगी
अंबाला रोड स्थित बस अड्डे पर पैड शौचालय है। जिसका इस्तेमाल करने के लिए पैसा चुकाना पड़ता है। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री और राहगीर खुले में लघुशंका करते हैं। नगर निगम खुले में लघुशंका करने वालों के चालान भी काट चुका है। मगर खुले में लघुशंका करना रुक नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय में मिली सफाई
नगर में संचालित सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की हालत थोड़ा ठीक है। वार्ड संख्या आठ के गांव ज्ञानागढ़ में बने सामुदायिक शौचालय में सब कुछ सामान्य मिला। बाहर चूने का छिड़काव भी नजर आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पहले ही निगम की टीम सफाई करने के बाद चूना डालकर गई है। उधर, सार्वजनिक शौचालय में भी स्थिति ठीक मिली। पैड शौचालयों में स्थिति ज्यादा बेहतर दिखी।

शौचालय का प्रकार --------------- संख्या
सामुदायिक शौचालय -------------- 31
सार्वजनिक शौचालय -------------- 26
नए बन रहे शौचालय एवं टॉयलेट ----10
पिंक शौचालय ------------------- 10
शौचालयों और टॉयलेट की नियमित सफाई कराई जाती है। यदि कहीं गंदगी है तो संबंधित सफाई निरीक्षक से जवाब मांगा जाएगा। खुले में लघुशंका करने वालों पर भी लगातार कार्रवाई हो रही है। जल्द ही अभियान चलाकर इस पर अंकुश लगाया जाएगा। - डॉ. एके त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed