सहारनपुर। सैनी वेलफेयर फोरम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं स्वतंत्रता सैनानी रहे बाबू मुल्कीराज सैनी की 111वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को बाबू मुल्कीराज सैनी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
रविवार को गंगोह रोड स्थित एक स्कूल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पूर्व सांसद द्वारा कराए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। समाज सेवा के क्षेत्र में जयभगवान सैनी, न्यायिक क्षेत्र में भुवनेश सैनी, शिक्षा के क्षेत्र में महावीर सैनी, साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. वीरेंद्र आजम, और कृषि क्षेत्र में मदनलाल सैनी को शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी एवं डॉ. धर्मसिंह सैनी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चेयरमैन पीआर मौर्य को भी शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संचालन अभय सिंह एवं नरेश सैनी ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान विनीत सैनी, डॉ. नाथीराम सैनी, राजकुमार सैनी, मनोज सैनी, चेतनदास सैनी, जयभगवान सैनी, यशपाल सिंह सैनी, एनआर सैनी, रेखा सैनी आदि मौजूद रहे।