फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former MLC Mahmood Ali produced in court and approves judicial remand of six days

UP: पूर्व MLC महमूद अली की कोर्ट में पेशी, अदालत ने मंजूर किया छह दिनों का न्यायिक रिमांड

Thu, 08 Dec 2022 05:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Dec 2022 05:11 PM IST
सार

Saharanpur News : पूर्व MLC महमूद अली की गुरुवार को कोर्ट में पेशी हुई। अदालत ने छह दिनों का न्यायिक रिमांड मंजूर करते हुए पुन: चित्रकूट जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Former MLC Mahmood Ali produced in court and approves judicial remand of six days
पूर्व एमएलसी व खनन माफिया हाजी इकबाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में पूर्व एमएलसी व खनन माफिया हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली को पुलिस ने चित्रकूट जेल से लाकर यहां एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया। एक युवक पर जानलेवा हमला कराने के मामले में अदालत ने उसका छह दिनों का न्यायिक रिमांड मंजूर करते हुए पुनः चित्रकूट जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले बेहट कोतवाली में महानगर के मदनपुरी निवासी सुहेल की ओर से हाजी इकबाल व उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और तीन बेटों वाजिद, जावेद व अफजाल के खिलाफ मिर्जापुर निवासी वासिल द्वारा जानलेवा हमला कराने का मामला दर्ज कराया गया था। 
विज्ञापन


हाजी इकबाल के तीनों बेटे यहां जिला कारागार में बंद हैं। जिनका न्यायिक रिमांड मंजूर हो गया था, जबकि पूर्व एमएलसी महमूद अली चित्रकूट जेल में है। बृहस्पतिवार को इस मामले में महमूद अली की पेशी हुई। पुलिस ने चित्रकूट जेल से उसे लाकर यहां एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Khatauli By Election Results Live: खतौली सीट पर चौथे राउंड में भाजपा को बड़ा झटका, अब मदन भैया बहुत आगे

इस मामले के विवेचक मानसिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर उनका 14 दिनों का न्यायिक रिमांड दिए जाने की मांग की। जिस पर कोर्ट ने छह दिनों का न्यायिक रिमांड स्वीकार कर महमूद अली को वापस चित्रकूट जेल भेज दिया। कोर्ट ने 14 दिसंबर को पुनः पेशी के आदेश दिए है। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

यह भी पढ़ें: Khatauli By Election Results: खतौली में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed