फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former MLA's son duped of Rs 90.95 lakh by threatening ED and Income Tax investigation

Saharanpur News: पूर्व विधायक के बेटे से ईडी व आयकर जांच का डर दिखाकर 90.95 लाख की ठगी

Fri, 13 Feb 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Former MLA's son duped of Rs 90.95 lakh by threatening ED and Income Tax investigation
पुसिल लाइन ​स्थित साइबर थाना
सहारनपुर। थाना सदर बाजार में मिशन कंपाउंड निवासी पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी के बेटे संजय गांधी से ईडी व आयकर जांच का डर दिखाकर 90.95 लाख रुपये की ठगी कर ली। दो साइबर ठगों ने ऑनलाइन निवेश में ज्यादा मुनाफा का झांसा दिया। साइबर क्राइम पुलिस ने सूरत के दो साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड निवासी पीड़ित संजय गांधी ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर बताया कि जुलाई 2025 में विक्रम नामक व्यक्ति का फोन आया था, जिसने खुद को सूरत निवासी बताते हुए एटोरो फाइनेंशियल कंपनी लिमिटेड से जुड़ा होना बताया। आरोपी ने जीजीएफपी नामक सॉफ्टवेयर एप के माध्यम से निवेश योजना की जानकारी दी। अधिक व सुनिश्चित लाभ का झांसा दिया। शुरुआत में 19 जुलाई 2025 को 10 हजार रुपये एक खाते में ट्रांसफर कराए गए। इसके बदले में 11,866 रुपये वापस भेजकर विश्वास हासिल किया। इसके बाद विभिन्न व्यक्तियों और बैंक खातों में कई किस्तों में बड़ी धनराशि ट्रांसफर कराई गई। शुरू में मामूली लाभ लौटाकर योजना को विश्वसनीय दिखाया गया, लेकिन बाद में बड़ी रकम रोक ली गई।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो केवाईसी और अन्य औपचारिकताओं का हवाला देकर और धन जमा कराने का दबाव बनाया गया। इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की जांच का डर दिखाकर धमकाया गया। आरोप है कि प्रतिदिन नए बहाने बनाकर अतिरिक्त धनराशि की मांग की जाती रही। जुलाई से दिसंबर तक 90.95 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराए गए। बाद में ठगी होने का पता चला। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने सूरत निवासी विक्रम और कुलदीप कौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि बैंक खातों और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जांच कर आरोपियों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- ज्यादा मुनाफे के चक्कर में ठगे जा रहे लोग
ऑनलाइन निवेश में ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। साइबर क्राइम थाने में सबसे ज्यादा मामले निवेश के नाम पर ठगी के आ रहे हैं।
-------
-- साइबर ठगी से ऐसे करें बचाव
- अनजान व्यक्ति से ओटीपी और बैंक की जानकारी साझा न करें।
- केवाईसी अपडेट, इनाम जीता, खाता बंद होगा जैसे कॉल से सावधान रहें।
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- व्हाट्सएप, मेसेज या ईमेल पर आए संदिग्ध लिंक को न खोलें।
- सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सीमित रखें।
- जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, पता आदि सार्वजनिक न करें।
- अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
- केवल आधिकारिक बैंक एप व वेबसाइट का उपयोग करें।
- समय-समय पर पासवर्ड बदलें और मजबूत पासवर्ड रखें।
- वर्क फ्रॉम होम, निवेश, लोन ऑफर से सावधान रहें।
- साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed