फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former MLA Shahnawaz Rana was sent to Chitrakoot as soon as DG inspected

Muzaffarnagar News: डीजी का निरीक्षण होते ही चित्रकूट भेजे गए पूर्व विधायक शाहनवाज राना

Sun, 06 Apr 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 06 Apr 2025 12:41 AM IST
सार

धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक शाहनवाज राना को जेल अधिकारियों ने चित्रकूट जेल में ट्रांसफर कर दिया है। बताया गया कि जेल अधिकारियों ने तैयारी के अनुसार आनन-फानन में एक गाड़ी मंगाई और उसमें पूर्व विधायक

विज्ञापन
Former MLA Shahnawaz Rana was sent to Chitrakoot as soon as DG inspected
पूर्व विधायक शाहनवाज राना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक शाहनवाज राना को जेल अधिकारियों ने चित्रकूट जेल में स्थानांतरण कर दिया है। डीजी जेल पीवी रामा शास्त्री के निरीक्षण के बाद पूर्व विधायक के लिए रात के समय आनन-फानन में गाड़ी मंगाई गई और तुरंत ही उन्हें विभागीय, पुलिस टीम के साथ रवाना कर दिया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक शाहनवाज राना पांच दिसंबर से जिला जेल में बंद थे। धोखाधड़ी के मामले में उनकी जमानत के लिए हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसी बीच 25 मार्च की रात जिला कारागार में चेकिंग के दौरान उनसे जेलर राजेश कुमार ने मोबाइल बरामद किया। इस मामले में उनके खिलाफ नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे जेल अधिकारियों ने तैयारी के अनुसार आनन-फानन में एक गाड़ी मंगाई और उसमें पूर्व विधायक व विभागीय टीम, पुलिसकर्मियों को बैठाकर पूर्व विधायक को रवाना कर दिया। जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी का कहना है कि पूर्व विधायक से जेल में मोबाइल मिला था। अधिकारियों के आदेश पर प्रशासनिक कार्रवाई के चलते पूर्व विधायक को चित्रकूट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed