फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former MLA accepted film actress Urmila as his wife

Saharanpur News: पूर्व विधायक ने फिल्म अभिनेत्री उर्मिला को पत्नी किया स्वीकार

Sun, 15 Jun 2025 10:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Former MLA accepted film actress Urmila as his wife
जीपीओ रोड ​स्थित सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान एक साथ नजर आये  अ​भिनेत्री उर्मिला सनावर और प
सहारनपुर। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद पर रविवार को विराम लग गया। पूर्व विधायक ने उर्मिला को पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है। वहीं, उर्मिला ने इस पल को अपने मिशन सिंदूर की जीत बताया।
विज्ञापन

जीपीओ रोड स्थित एक होटल में ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद को लेकर कुछ विवाद हो गया था, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। अभिनेत्री ने कहा कि अपना हक पाने के लिए व्यक्ति को संघर्ष करना पड़ता है।
विज्ञापन

आज उन्हें उनके पति सुरेश राठौर मिल गए हैं, इसको लेकर काफी उत्साहित हूं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के बीच कुछ लोगों ने साजिश कर जो गलतफहमियां बनाई हुई थी वह अब खत्म हो चुकी है। वह अपने एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रही हैं। पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि राजनीतिक, सामाजिक और वैवाहिक जीवन में धूमिल छवि को संवारने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उर्मिला को सार्वजनिक रूप से पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है। उनकी पहली पत्नी और परिजनों ने भी स्थिति को समझा है। उन्होंने माना कि वह उर्मिला के सच्चे प्यार के आगे झुक गए हैं। बता दें, कि पूर्व विधायक और अभिनेत्री के बीच पिछले काफी समय से विवाद था। यहां तक थाने में तहरीर तक भी दे दी गई थी। सोशल मीडिया पर भी कई बार मामला उछला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed