फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former district president left with several SP

पूर्व जिलाध्यक्ष ने कई के साथ छोड़ी सपा

Sun, 01 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 01 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Former district president left with several SP
प्रेमवार्ता करते जगपाल गुर्जर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी जगपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में शनिवार को कई पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में सपा छोड़ने का ऐलान किया।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के प्रति पूरा सम्मान है लेकिन अखिलेश यादव उनके नेता है। वहीं पार्टी और देश का भविष्य हैं। शनिवार को प्रेसवार्ता में लोहिया ट्रस्ट और जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि अमर सिंह मुलायम सिंह के परिवार में मंथरा की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सांसद अमर सिंह पर भाजपा का एजेंट होने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि वे नेताजी को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव के निष्कासन को गलत बताते हुए उन्होंने साथियों सहित सपा छोड़ने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ सपा छोड़ने वालों में महानगर  अध्यक्ष फैजानुर्रहमान, जिला प्रवक्ता फैसल सलमानी,  एसएसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रधान, महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबीं खान, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष बिक्रम सिंह,  जिला उपाध्यक्ष कुंवरपाल राठी, दिलशाद पंवार,  जिला सचिव कृष्णकांत

बिट्टू, राव इसरार, अजय, पिछड़ा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश टोली, गन्ना समिति के डायरेक्टर श्याम सिंह,  जिला पंचायत सदस्य सुहेल प्रधान, सरताज बेगम, तसलीम, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप चौधरी, युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलीम अख्तर,  सयुस के महानगर अध्यक्ष नागेंद्र राणा, सलीम

प्रधान, मंजूर अहमद, लियाकत, मुर्सलीन प्रधान, इरशाद प्रधान, रिजवान, अजय कुुमार, सुमित अरोड़ा, सोनू त्यागी, अंकुश कुमार, सुनील त्यागी, अजय नथौड़ी, मनोज गुर्जर, संगीता देवी, सोनी कुमार, संजय राठी आदि शामिल रहे।


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष नदीम कुरैशी, महानगर महासचिव अनुज गुप्ता और सरदार अवतार सिंह मिगलानी आदि ने घंटाघर पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विक्रम सिंह, महताब अली, सैफ कुरैशी, सचिन भारद्वाज, राव रहमान, सरदार हरजीत सिंह, शाहजेब खान, सलमान पाशा, रमेश ग्रोवर, संजय रसवंत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed