फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Formation of Western Traders Unity Trade Board

Saharanpur News: पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल का गठन

Tue, 13 Dec 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Formation of Western Traders Unity Trade Board
घंटाघर स्थित एक सभागार में पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियो की घोषण - फोटो : SAHARANPUR
पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल का गठन
विज्ञापन

सहारनपुर। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की बैठक में पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें पवन गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
मंगलवार को घंटाघर स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा और प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता ने पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें रवि कुमार और विकास को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। संजय वर्मा को मंडल अध्यक्ष, राहुल को मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष, अमित वर्मा को मेरठ जनपद का जिलाध्यक्ष, अरविंद को शामली का जिलाध्यक्ष और राज सोनी को बुलंदशहर का जिलाध्यक्ष नामित किया गया। राकेश वर्मा को प्रदेश कोषाध्यक्ष और गुलशेर आढ़ती को मंडी अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता ने कहा कि व्यापारी राजस्व देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को भी व्यापारी हितों को ध्यान में रखकर कार्य करने चाहिए। इस दौरान विपिन अग्रवाल सर्राफ, पीयूष गोयल, अमर गोयल, अमर चौधरी, अखिल प्रसाद, सुशील अग्रवाल, विभू गोयल, विकास कांबोज, मोनू ठाकुर, राहुल कंछल, आकाश सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed