फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Forest workers caught two hunters, recovered indigenous airgun rifle

Saharanpur News: वनकर्मियों ने पकड़े दो शिकारी, देशी एयरगन रायफल बरामद

Mon, 08 May 2023 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Forest workers caught two hunters, recovered indigenous airgun rifle
मोहंड रेंज के वनकर्मियों द्वारा पकडे़ गए ​शिकारी
-शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज में आए थे शिकार करने
विज्ञापन


फोटो समाचार

छुटमलपुर/बिहारीगढ़। शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज में शनिवार की रात वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो शिकारियों को देशी एयरगन रायफल, कारतूस और छूरी के साथ पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान अंधेरे का लाभ उठा कर दो शिकारी मौके से भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ आयुध तथा वन्य जीव अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए शिकारियों को जेल भेज दिया गया।

शिवालिक वन प्रभाग की डीएफओ श्वेता सेन ने बताया कि रात 11 बजकर 50 मिनट पर डिप्टी रेंजर राहुल त्यागी, वन दरोगा रकम सिंह पंवार, वन रक्षक नईम अहमद एवं श्रवण कुमार की टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर फतेहपुर पेलियो नदी के पास से बिहारीगढ़ थाने के गांव शेरपुर खानाजादपुर निवासी तनवीर अहमद पुत्र खलीम अहमद तथा फतेहपुर पेलियो निवासी इरशाद पुत्र शफीक को शिकार का प्रयास करते पकड़ लिया। उनके पास से प्वाइंट 22 बोर की देशी एयरगन रायफल, एक कारतूस तथा छूरी बरामद की। इस दौरान उनके दो साथी मुंतजिर तथा इमरान निवासीगण गांव शेरपुर खानाजादपुर मौके से फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 332, वन्य जीव अधिनियम की 02, 27, 29, 39, 50, 51 के साथ ही 3/25 आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए पकड़े गए शिकारियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार शिकारियों की गिरफ्तारी काे दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed