फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Forest Gujjar's buffalo got shot, forest workers in panic due to arrival of hunters

Saharanpur News: वन गुर्जर की भैंस को लगी गोली, शिकारियों की आमद से वनकर्मियों में हड़कंप

Thu, 24 Jul 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 24 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Forest Gujjar's buffalo got shot, forest workers in panic due to arrival of hunters
बिहारीगढ़। सतपुरा गांव में शिकारी कुत्तों के हमले में महिला की मौत के दूसरे ही दिन शिवालिक जंगल में वन गुर्जर की भैंस गोली लगने से घायल हो गई। पीड़ित वन गुर्जर ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज की शाहजहांपुर बीट स्थित नाई सोत में वन गुर्जर सफरू अपनी भैंसों के साथ परिवार सहित लकड़ी और घास-फूंस का डेरा बनाकर वर्षों से रह रहा है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे उसने देखा कि उसकी एक भैंस उठ नहीं पाई है। नजदीक जाकर देखा तो भैंस की गर्दन के समीप गोली लगी थी। इसके बाद पीड़ित वन गुर्जर ने मामले की शिकायत पुलिस चौकी मोहंड और वन रेंज कार्यालय पर की। पीड़ित ने बताया कि पिछले तीन माह से कुछ संदिग्ध लोग जंगल में दिखाई दे रहे हैं। पूछने पर यह लोग चुप रहने की धमकी देते हैं। इससे वह डर के साये में जी रहे हैं।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी मोहंड लव सिंह का कहना है कि जंगल में शिकारियों की गोली से वन गुर्जर की भैंस घायल होने की सूचना मिली है, लेकिन मामला कुछ और भी हो सकता है। इसकी गहनता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। टीम बना दी गई है। प्रयास है कि जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- मुनीशचंद्र, सीओ बेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed