{"_id":"60e34e668ebc3eff1c7cc2a6","slug":"forest-department-planted-16-thousand-saplings-in-a-day-on-the-banks-of-hindon-saharanpur-news-mrt546032751","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने हिंडन किनारे एक दिन में लगाए 16हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने हिंडन किनारे एक दिन में लगाए 16हजार पौधे
विज्ञापन
गागलहेड़ी / नकुड़ (सहारनपुर)।
हिंडन नदी किनारे गांव परागपुर अहतमाल में नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद, सांसद प्रदीप चौधरी और डीएम अखिलेश सिंह ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर एक दिन में 16 हजार पौधे लगाए गए।
कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पेड़ लगाना आवश्यक है। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा पौधों का संरक्षण जरूरी है। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद ने कहा कि हमारे जीवन में पेड़ पौधों का महत्वपूर्ण स्थान है। महापौर संजीव वालिया, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, एयरफ़ोर्स सरसावा के कमांडेंट संजीव गुप्ता ने कहा कि आम जन मानस को पौधरोपण अभियान में भागेदारी करनी चाहिए। इस दौरान वन विभाग ने एक दिन में हिंडन नदी किनारे जामुन, नीम, सहजन, आंवला, अर्जुन प्रजाति के 16 हजार पौधे लगाए हैं।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, डीएफओ शिवालिक श्वेता सेन, वन क्षेत्राधिकारी कैलाशपुर उमेश चंद शर्मा, वन दरोगा विक्रम सिंह, प्रेम शंकर तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
उधर, नकुड़ के केएलजीएम इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में कैडेटों ने विभिन्न प्रजातियों के छायादार व फलदार पौधे लगाए एवं पर्यावरण बचाने की शपथ ली। विद्यालय के प्रबंधक चंद्रशेखर मित्तल, प्रधानाचार्य राकेश कुमार गुप्ता ने कैडेटों को पौधरोपण का महत्व बताया। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट गौरव मिश्रण ने कहा कि कैडेटों को न सिर्फ पौधे लगाने हैं वरन उनकी सुरक्षा व पालन की जिम्मेदारी भी लेनी है। एनएसएस प्रभारी ध्रुव प्रकाश सिंह ने कैडेटों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इसमें पीटीआई इसम सिंह, अनूप सिंह, कृपाल सिंह, अनिल कुमार, अरुण कुमार, सीनियर कैडेट परीक्षित राठी, सागर कुमार, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।