फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Foreign journey of desi sweetness, Saharanpur's jaggery-sugar will reach London

Saharanpur News: देसी मिठास का विदेशी सफर, लंदन पहुंचेगा सहारनपुर का गुड़-शक्कर

Thu, 18 Dec 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 18 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Foreign journey of desi sweetness, Saharanpur's jaggery-sugar will reach London
सहारनपुर से लंदन जाने वाले गुड़ और शक्कर की पैकिंग करते हुए। स्त्रोत-स्वयं। - फोटो : गौरीगंज के टिकरिया में बुधवार सुबह छाया कोहरा।
सहारनपुर। देसी मिठास अब विदेशों का सफर कर रही है। जिले से लंदन 150 टन गुड़ और शक्कर का निर्यात होगा। इसमें से 50 टन माल लंदन भेजा भी जा चुका है। पिछले वर्ष कुल 75 टन गुड़ और शक्कर का निर्यात किया गया था।
विज्ञापन

जनपद के काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों, आम, शहद को दुनिया भर के देशों में खास पसंद किया जाता है। इसके चलते यहां से तकरीबन 600 करोड़ रुपये का निर्यात कई देशों को होता है। इसके अलावा आम और शहद का निर्यात भी यूरोपीय देशों अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब जनपद का गुड़ और शक्कर भी शामिल हो गया है। बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव तकीपुर के प्रगतिशील किसान राहुल कांबोज केमिकल फ्री गुड़-शक्कर का निर्माण कर रहे हैं।
विज्ञापन

वह बीस से पच्चीस किसानों के साथ मिलकर रासायनिक कीटनाशकों से मुक्त गन्ने की खेती कर रहे हैं। कृषक उत्पादक संगठन के माध्यम से केमिकल फ्री गुड़ और शक्कर का निर्माण कर कई देशों में निर्यात कर रहे हैं। गुड़ को प्रोसेस कर कई तरह की मिठाइयां भी बनाई जा रही हैं। सादा गुड़-शक्कर के साथ ही हल्दीवाली शक्कर, आंवला गुड़ और ड्राईफ्रूटस वाला गुड़ भी बना रहे हैं। वह पंजाब के कई महानगरों में भी बेच रहे हैं, साथ ही कई रेस्टोरेंट को भी उत्पाद को सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एक और आधे किलो के डिब्बे में भेजी गई खेप
जिले से ब्रिटेन भेजे गए गए गुड़ और शक्कर की पैकिंग विशेष रूप से की गई। पैकिंग एक और आधे किलो के बॉक्स में पैक किए गए हैं। 25 टन की नई खेप बुधवार को रवाना की गई। इससे पहले दिसंबर माह के पहले हफ्ते में 25 टन की खेप भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed