फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   For two years, passengers were facing problems

बिना आरक्षण के ट्रेनों में सफर की सुविधा से मिली बड़ी राहत

Thu, 03 Mar 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
For two years, passengers were facing problems
- अभी स्पेशल ट्रेनों में पहले से बुक करानी पड़ेगी टिकट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। रेलवे ने एक्सप्रेस ट्रेनों में बिना आरक्षण के तुरंत टिकट लेकर यात्रा करने की सुविधा फिर से बहाल कर दी है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। कोरोना संक्रमण काल से दो साल से यह सुविधा बंद रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि अभी जिन ट्रेनों के नंबर में पहले शून्य लगा है और वो स्पेशल के नाम से चल रही है उनमें एक दिन पहले ही आरक्षित टिकट लेकर यात्रा करनी होगी।
रेलवे ने कोरोना संक्रमण के चलते मार्च 2020 में तमाम ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। पहली लहर के कम होने पर रेलवे ने चंद ट्रेन ही स्पेशल नाम देकर चलाई थी, जिनमें इस मार्ग पर चलनी वाली गोल्डन टेंपल, देहरादून शताब्दी भी शामिल थी। कोरोना की दूसरी लहर के बाद रेलवे ने अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया था, मगर संक्रमण से बचाव के लिए इनमें आरक्षित टिकट पर ही यात्रा करनी सुविधा दी गई थी। यानि यदि किसी को ट्रेन में सफर करना है तो उसे उसी दिन टिकट नहीं मिल सकता था, ऐसे यात्रियों को कम से कम एक दिन पहले रिजर्वेशन करना पड़ता था। रेलवे ने जनवरी में एक्सप्रेस ट्रेनों में सामान्य बोगियों भी जोड़ दी थीं, मगर उनमें भी आरक्षण से ही यात्रा करनी पड़ती थी। हालांकि रेलवे ने अभी दो साल से बंद पैसेंजर ट्रेनों को बहाल नहीं किया है।
विज्ञापन

अब रेलवे ने एक मार्च से एक्सप्रेस ट्रेनों में सामान्य बोगियों में बिना आरक्षण की सुविधा को बहाल कर दिया है, जिससे यात्रियों की बड़ी राहत मिली है। दैनिक यात्री नीरज जैन, मनोज पंवार, विपिन चौधरी ने बताया कि रेलवे ने ये यात्री हित में निर्णय लिया है। होली पर्व पर यात्रियों को यात्रा करने में काफी सुविधा होगी। अब सभी पैसेंजर ट्रेनें भी चलनी चाहिए। स्टेशन अधीक्षक पवन शर्मा ने बताया कि जो ट्रेन अपने पहले नंबरों पर चल रही हैं, उनमें बिना आरक्षण के तत्काल टिकट लेकर यात्री यात्रा कर सकते हैं, मगर अभी जो ट्रेन स्पेशल के नाम से चल रही है उनमें आरक्षित टिकट लेकर ही यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बहाल हुई सभी ट्रेनों का संचालन शुरू
सहारनपुर। कोहरे के कारण तीन महीने से निरस्त रहीं 12 ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। अप और डाउन में ये ट्रेन मंगलवार को सहारनरपुर से होकर गुजरी। इनसे यात्रियों को काफी सुविधा मिली है। रेलवे ने एक दिसंबर से 28 फरवरी तक एक इन ट्रेनों को संचालन कोहरे के कारण बंद कर दिया था। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि अंबाला- दिल्ली इंटरसिटी, अमृतसर- हरिद्वार जनशताब्दी, जम्मू-हरिद्वार एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, हरिद्वार- उज्जैन एक्सप्रेस, टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ सद्भावना एक्सप्रेस, कोलकाता-नागल डैम एक्सप्रेस, बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस का संचालन अप और डाउन में शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed