{"_id":"67e98dec0f65bec5780de5ca","slug":"for-the-first-time-a-four-thousand-page-charge-sheet-has-been-filed-against-45-cyber-thugs-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-145986-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 45 साइबर ठगों के खिलाफ पहली बार चार हजार पेज की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 45 साइबर ठगों के खिलाफ पहली बार चार हजार पेज की चार्जशीट
विज्ञापन
सहारनपुर। साइबर ठगों को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 22 मुकदमों से जुड़े 45 आरोपियों के खिलाफ करीब चार हजार पेज की चार्जशीट अदालत में दाखिल की है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब पुलिस ने एक साथ इतने पन्नों की चार्जशीट तैयार की है। यह आरोपी पश्चिमी बंगाल, बिहार, झारखंड, राजस्थान समेत अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। साइबर ठगी में इस्तेमाल 1100 मोबाइल नंबरों को बंद कराया गया।
दरअसल, साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई पर ध्यान दें तो अब तक 97 मुकदमों में करीब चार करोड़ रुपये की ठगी दर्ज हुए। इनमें से 77 लाख रुपये साइबर टीम अब पीड़ितों को वापस करा चुकी है, जबकि एक करोड़ रुपये से अधिक होल्ड हैं व बाकी की वापसी के लिए प्रक्रिया चल रही हैं।
हाल ही के दिनों में पुलिस ने करीब 1100 मोबाइल नंबर भी बंद कराए हैं। यह ऐसे नंबर है, जिनका साइबर ठगी में इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा काफी संख्या में मोबाइल भी निष्क्रिय कराए गए हैं। इन मोबाइल के माध्यम से ठगी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से जिन 45 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई है। उसमें कई हाईप्रोफाइल भी है। साइबर ठगों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की आठ टीमें बनाई गई है, जो फिलहाल केरल, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में डेरा डाले हुए है।