{"_id":"58c04eb14f1c1bbf42dc4521","slug":"for-food-samples","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थों के नमूने लिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
सैंपल लेती स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट में मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बे में छापामारी कर खाद्य पदार्थों के छह नमूने लिए। कस्बे में खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया और दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरते चले गए।
बुधवार को डीएम शफक्कत कमाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा टीम के साथ कस्बे में पहुंचे। टीम के आते ही व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर कार्रवाई से बचे।
टीम सबसे पहले कस्बे के पेट्रोल पंप के पास से सहारनपुर के राघवपुरम निवासी संजीव पुत्र बाबूराम का दूध का टैंकर रोका और सेंपल लिया। इसके बाद टीम कोतवाली पहुंची और पुलिस बल को साथ लेकर मेन रोड स्थित अग्रवाल स्वीटस एंड रेस्टोरेंट, शर्मा मिष्ठान भंडार, प्रदीप किराना स्टोर, रमन किराना स्टोर पर छापामारी कर खाद्य पदार्थों के सेंपल सील किए।
विज्ञापन
इसके बाद विभाग की टीम वापस सहारनपुर के लिए रवाना हुई। रास्ते में गांव माहेश्वरी स्थित गौरी स्वीटस कार्नर से सेंपल लिया। अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जो व्यापारी दुकान बंद कर फरार हो गए थे, उन्हें चिह्नित किया गया है।
खाद्य पदार्थों के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ अशोक कुमार, विशाल गुप्ता, सुधीर कुमार, राहुल शुक्ला, सनीत कुमार, डंक्ल यादव, वरुण और मनोज शामिल रहे।