{"_id":"579f9b014f1c1b63242b942b","slug":"for-devotees-descended-jalabhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाभिषेक के लिए उमडे़ भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलाभिषेक के लिए उमडे़ भक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
जलाभिषेक करते कांवड़िए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में शिवरात्रि पर शिव के जयघोष से मंदिर गूंज उठे। हरिद्वार और गोमुख से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने शहर से लेकर गांव तक अपने-अपने शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। शाम तक लाखों लोगों ने भगवान शिव पर जल चढ़ाया।
हरिद्वार, गौमुख से कांवड़ लेकर आए शिवभक्त कांवड़ चढ़ाने के लिए रविवार की रात तक अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में पहुंच गए। शहर और गांव के मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए रात में ही लाइन लग गई। सोमवार को तड़के 4.41 बजे से मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हुआ।
सिर्फ कांवड़ लाने वाले ही नहीं, बल्कि जलाभिषेक करने के लिए अन्य शिवभक्तों की भी सुबह से ही लाइन लग गई। शिवभक्तों ने घी, शहद, बेल पत्र, दूध, दही आदि के साथ जलाभिषेक किया। शहर के धोबीघाट स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में सुबह तीन बजे से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
यहां करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। चकराता रोड स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर, रानी बाजार स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर, राधा विहार स्थित औघढ़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, पुल खुमरान स्थित रामेश्वर मंदिर, आवास विकास स्थित हरि मंदिर, गिल कालोनी स्थित
नारायणपुरी मंदिर, कोर्ट रोड स्थित पाठेश्वर महादेव मंदिर, नंदपुरी स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर आदि में शिवभक्तों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के लिए मंदिर प्रबंध समितियों की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। शिवालयों को आकर्षक रंग देकर सजाया गया था।