{"_id":"64d13caba955a190930ac226","slug":"for-agniveer-there-will-be-fire-test-of-youth-from-today-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-7350-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अग्निवीर के लिए आज से होगी युवाओं की अग्नि परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अग्निवीर के लिए आज से होगी युवाओं की अग्नि परीक्षा
विज्ञापन
अम्बेडकर स्टेडियम में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों का सेना के अधिकारियों के साथ न
विज्ञापन
- पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अग्निवीर भर्ती मंगलवार यानि आज से शुरू होगी। ये भर्ती रैली 26 अगस्त तक चलेगी। मंगलवार से अभ्यर्थियों की अग्नि परीक्षा होगी। पहले दिन जनपद शामली और रामपुर के एक हजार अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसको लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। वहीं, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।
डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में सेना भर्ती प्रक्रिया सुबह छह बजे शुरू होगी। सबसे पहले दौड़ होगी, जिसमें पास होने वाले युवा लंबी कूद, जिकजैक, बीम की प्रक्रिया से गुजरेंगे। इन सभी प्रक्रिया को पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज जमा कराए जाएंगे। दोनों जिलों के कुल एक हजार युवा भाग लेंगे। यह वह युवा हैं, जो पिछले दिनों लिखित परीक्षा में पास हुए थे।
विज्ञापन
सोमवार की शाम सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया। सेना ने स्टेडियम के अंदर और बाहर की कमान संभाल ली। बैरिकेडिंग लगाकर स्टेडियम के आसपास के रास्तों को बंद किया गया है। सिर्फ भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही आने दिया जाएगा। रात में एक बजे उन्हें बेरीकेडिंग लगाकर बनाए अलग-अलग स्थानों पर बैठा दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र और एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया। स्टेडियम के बाहर की सुरक्षा स्थानीय पुलिस भी संभालेगी। शाम के समय रामपुर और शामली के युवा सहारनपुर पहुंचना शुरू हो गए थे।
1600 मीटर में होंगे चार राउंड
स्टेडियम में बने सिथेंटिक ट्रैक पर युवा 1600 मीटर की दौड़ लगाएंगे, जो चार राउंड में पूरी होगी। दौड़ में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।
रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सुरक्षा कड़ी
अभ्यर्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बसों पर भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए। खास बात यह है कि स्टेडियम से रेलवे स्टेशन कुछ ही दूरी पर है। इसी तरह एक बस अड्डा भी अग्रसेन चौक पर है, जहां शामली के अलावा अन्य जिलों के अभ्यर्थी बसों के माध्यम से पहुंच सकेंगे।
इस दिन होगी इन जिलों की भर्ती
दिनांक
08 अगस्त
09 अगस्त
10 अगस्त
11 अगस्त
12 अगस्त
13 अगस्त
16 अगस्त
17 अगस्त
18 व 19 अगस्त
20 अगस्त
वर्जन:-
भर्ती प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर लिए गए हैं। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया है। भीड़ को देखते हुए भर्ती आने वाले युवाओं और शहरवासियों को भी किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।