फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   For admission in postgraduate course, form has to be submitted by 6th August

Saharanpur News: स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए छह अगस्त तक जमा कराना होगा फॉर्म

Sat, 02 Aug 2025 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
For admission in postgraduate course, form has to be submitted by 6th August
जैन डिग्री कॉलेज में लगी मेरिट लिस्ट देखती छात्राएं
- जेवी जैन कॉलेज ने प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों से की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में संचालित स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छह अगस्त तक पंजीकरण फॉर्म जमा कराना होगा। विश्वविद्यालय के प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार महाविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है।
कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. हरिओम गुप्ता ने बताया कि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयाें एवं संस्थानों में संचालित स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की है। विश्वविद्यालय के आदेशों के अनुपालन में महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचना दी गई है कि वह पांच अगस्त तक महाविद्यालय में संचालित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों एमए, एमएससी और एमकॉम में पंजीकरण कराते हुए महाविद्यालय में छह अगस्त तक पंजीकरण फॉर्म जमा करा दें।
विज्ञापन

पंजीकरण फॉर्म परीक्षा विभाग में अजय कुमार के पास सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक जमा कराए जा सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रवेश पोर्टल बंद होने की स्थिति में विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर प्रवेश के लिए व्यक्तिगत विवरण एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधी विवरण में सुधार के लिए भी विश्वविद्यालय द्वारा एक से पांच अगस्त तक पोर्टल खोला गया है। अभ्यर्थी सुधार या संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरण में सुधार का मौका
सहारनपुर। महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित स्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी किया गया था। पंजीकृत अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरण में सुधार/संशोधन के लिए नौ से 11 अगस्त की दोपहर दो बजे तक का समय दिया गया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट msuniversity.ac.in पर दिए लिंक msuadm.samarth.edu.in पर अपनी यूजर आइडी एवं पासवर्ड से लॉगिन करके अपने पंजीकरण में व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरण में सुधार/संशोधन कर सकते हैं।सुधार/संशोधन कर प्रिंट को प्रवेश के लिए संबंधित महाविद्यालय में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed