फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Foot-and-mouth disease vaccination drive to begin in the district on July 22.

Saharanpur News: जिले में 22 जुलाई से शुरू होगा खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान

Mon, 20 Jul 2026 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Foot-and-mouth disease vaccination drive to begin in the district on July 22.
- 5.50 लाख पशुओं को लगेगा मुफ्त टीका, 32 टीम करेंगी टीकाकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में खुरपका-मुंहपका रोग की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग 22 जुलाई से 8 सितंबर तक टीकाकरण अभियान चलाएगा। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह गौर ने बताया कि जिले के करीब 5.50 लाख गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को निशुल्क टीका लगाया जाएगा। जनपद के सभी 11 विकासखंडों में स्थित पशु चिकित्सालयों द्वारा टीकाकरण कराया जाएगा। इसके लिए 32 टीकाकरण टीमें गठित की गई हैं, जो प्रत्येक गांव और घर-घर जाकर पात्र पशुओं का टीकाकरण करेंगी। उन्होंने बताया कि चार माह से कम आयु के बछड़ों और आठ माह से अधिक गर्भित गाय एवं भैंसों को छोड़कर सभी पात्र गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को निशुल्क टीका लगाया जाएगा। अभियान के साथ ही जिन पशुओं के कानों में टैग नहीं लगे हैं, उन्हें टैग लगाकर भारत पशुधन ऐप पर पंजीकरण भी अनिवार्य रूप से किया जाएगा। उन्होंने सभी पशुपालकों से टीकाकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed