फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Food supplements should not make you sick instead of a curvy body

सावधान: सुडोल शरीर की जगह बीमार ना बना दे फूड सप्लीमेंट का इस्तेमाल, ये हो सकते हैं नुकसान

Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Food supplements should not make you sick instead of a curvy body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर। शरीर को सुडौल बनाने की चाहत में युवाओं का रुझान जिम की ओर बढ़ा है। जिम में वर्कआउट करने के साथ ही युवाओं को फूड सप्लीमेंट के सेवन की सलाह दी जा रही है। फूड सप्लीमेंट की दुकानों पर अब इंजेक्शन भी उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल नुकसानदेह साबित हो सकता है। फूड सप्लीमेंट खाद्य सामग्री में आने के बावजूद विभाग द्वारा इसके नमूने नहीं लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह फूड सप्लीमेंट की दुकानें खुल गई हैं। फूड सप्लीमेंट के दाम महंगे होते हैं। ऐसे में जिम संचालकों और फूड सप्लीमेंट विक्रेताओं के बीच खेल भी चलता है। यही वजह है कि जिम संचालक युवाओं को अधिक से अधिक फूड सप्लीमेंट लेने की सलाह दे रहे हैं। एसबीडी जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा ने बताया कि बाजार में अनेक कंपनियों के फूड सप्लीमेंट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


कई फूड सप्लीमेंट में स्टेरॉइड भी होता है, जिसका अधिक सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में यह देखना जरूरी है कि किस सप्लीमेंट में कितना स्टेरॉइड और चीजें हैं। ऐसे में योग्य डॉक्टर की सलाह के बिना फूड सप्लीमेंट का सेवन शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। उधर, अब फूड सप्लीमेंट के साथ इंजेक्शन भी फूड सप्लीमेंट की दुकानों पर उपलब्ध हैं। इन इंजेक्शन का इस्तेमाल मसल्स बनाने के लिए किया जा रहा है, मगर उसके नुकसान युवाओं को नहीं पता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हो सकते हैं नुकसान
गलत फूड सप्लीमेंट का इस्तेमाल शरीर में हार्मोनल डिसऑर्डर तथा हड्डी और जोड़ों की समस्या पैदा हो सकती है। चिकित्सकों ने बताया कि मसल्स बनाने के लिए फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉइड्स मिश्रित दवाओं के इस्तेमाल का शॉर्टकट शरीर के लिए घातक है।

कोरोना के बाद और आया बूम
जिम करने वालों की संख्या कोरोना के बाद तेजी से बढ़ी है। इसकी वजह लोगों में मोटापे की शिकायत होना है। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान कई माह तक घर पर रहने की वजह से लोग मोटे हुए हैं। इनमें महिलाओं की भी खासी संख्या है।

यह सही बात है कि फूड सप्लीमेंट के नमूने लेने के लिए कभी अभियान नहीं चला है। दीपावली के बाद फूड सप्लीमेंट के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। यदि जांच में नमूने अधोमानक पाए जाएंगे तो कार्रवाई भी होगी।

रणधीर सिंह, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
ज्यादातर फूड सप्लीमेंट में स्टेरॉइड होते हैं, जिनका गलत इस्तेमाल शरीर को नुकसान पहुंचाता है। युवाओं को यह समझना चाहिए कि वह बिना चिकित्सक की सलाह के इनका इस्तेमाल न करें।
डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed