फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Food safety department team raids Sarsawa market

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सरसावा के बाजार में मारा छापा

Wed, 26 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Food safety department team raids Sarsawa market
सरसावा (सहारनपुर)। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को सरसावा के बाजार में छापा मारा। इससे बाजार में हड़कंप मच गया और भोज्य पदार्थों की दुकानें बंद कर दुकानदार दाएं बाएं हो गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने सरसावा के बाजार में सरसों के तेल का नमूना लिया। किराना, बेकरी ,हलवाई ,चाय पकौड़ी आदि के दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर इधर उधर हो गए। टीम ने बाजार में किराना स्टोर से शाकुंभरी नाम की कंपनी के बोतल बंद भोज्य तेल का नमूना सील कर प्रयोगशाला को भेजा। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया मिलावटी तथा कम गुणवत्ता के भोज्य पदार्थों की जांच के लिए दो दिवसीय सर्वे अभियान चल रहा है। इसके तहत बाजार में मिलावटी तेल या भोज्य पदार्थ की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया तेल के सील किए नमूने को प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है, इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई होगी। अभिहित अधिकारी ने दुकानदारों तथा ग्राहकों से अपील की कि वे ना तो मिलावटी सामान बेचें और ना ही ग्राहक ऐसा सामान खरीदें जिसे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed