फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Food Safety Department raid, large quantity of adulterated milk found

Saharanpur News: खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, भारी मात्रा में मिला मिलावटी दूध

Tue, 24 Dec 2024 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department raid, large quantity of adulterated milk found

विज्ञापन
तीतरों/सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से धानवा गांव के एक मकान में छापा मारा। यहां भारी मात्रा में मिलावट दूध मिला। विभाग ने दूध के नमूने लेकर जांच को भेज दिए। धानवा गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटी दूध की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद विभागीय अधिकारी रविवार रात पुलिस के साथ धानवा गांव में पहुंचे। इसके बाद एक मकान पर छापा मारा। मकान में दूध बना देखकर अधिकारी हैरान रह गए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि दूध में रिफाइंड मिलाया जा रहा था। करीब पांच हजार लीटर दूध मौके पर मिला। दूध के नमूने लिए गए। सीओ रुचि गुप्ता ने बताया कि बताया कि विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस रही। मकान में दूध तैयार करने की मशीनें लगी मिली। दूध की सप्लाई उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा में की जा रही थी।



-- लंबे समय से चल रहा था मिलावट का खेल
जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट नहीं रुक रही है। धानवा गांव में दूध में मिलावट का खेल लंबे समय से चल रहा था। इसकी न तो विभाग को भनक लगी और न ही स्थानीय पुलिस को पता चल पाया। मिलावट दूध बेचकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ होता रहा। विभागीय अधिकारी केवल नमूने लेकर अपना कॉलम पूरा कर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed