फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Food officer handed over two oil tankers to police

खाद्य अधिकारी ने तेल के दो टैंकरों को पकड़ पुलिस को सौंपा

Sun, 29 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Food officer handed over two oil tankers to police
छुटमलपुर (सहारनपुर)। हाईवे किनारे पेट्रोलियम कंपनी के टैंकरों द्वारा डीजल और पेट्रोल उतार कर बेचने की शिकायतों के मद्देनजर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने शनिवार को शाम के समय भटपुरा गांव के पास छापा मारकर मौके से दो टैंकरों को पकड़ लिया। जबकि एक टैंकर को उसका चालक इस दौरान भगा ले जाने में सफल रहा। मौके से दस खाली ड्रम और दो सौ लीटर पेट्रोल और डीजल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें लंबे समय से हाईवे किनारे भटपुरा स्थित एक प्रतिष्ठान पर रुड़की से देहरादून जाने वाले टैंकरों से तेल निकाल कर बेचे जाने की सूचना मिली। शनिवार को शाम के समय उन्होंने मुस्तकीम पुत्र असलम के प्रतिष्ठान में छापा मारा तो वहां तीन टैंकर खड़े मिले। इनसे तेल निकालने की तैयारी की जा रही थी। टीम को देखते ही एक टैंकर का चालक उसे दौड़ाकर ले गया। जबकि दो टैंकरों को टीम ने पकड़ लिया। फरार हुए टैंकर का भी टीम ने पीछा किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

मिश्रा ने बताया कि मौके से टैंकरों से तेल निकालने वाले तीन पाइप, सौ लीटर पेट्रोल, सौ लीटर डीजल, दस खाली ड्रम, पांच खाली पचास पचास लीटर वाले ड्रम भी बरामद हुए हैं। इन्हें टैंकरों से निकलने वाले तेल को भरने के लिए रखा । मौके से पकड़े गए दोनों टैंकरों, तेल और अन्य सामान को फतेहपुर थाना पुलिस की सपुर्दगी में दे दिया। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है। मौके से भागे टैंकर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। टैंकरों की सील की जांच के लिए भी कंपनी से कर्मचारी बुलाए जा रहे हैं। इसके बाद जो भी दोषी होंगे डीएम के आदेश पर उनके खिलाफ में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने टैंकरों को पकड़ा है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed