फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Following elections, the BSP dominated Pramuki

ब्लाक प्रमुखी चुनाव में बसपा का दबदबा

Mon, 08 Feb 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 08 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Following elections, the BSP dominated Pramuki
सहारनपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बढ़त बनाकर चल रही बहुजन समाज पार्टी ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में भी अपना दबदबा कायम रखा। मतदान से एक दिन पहले ही तीन में दो ब्लाकों में सरसावा और बलियाखेड़ी में बसपा समर्थित प्रत्याशी और गंगोह में सपा ने निर्विरोध प्रमुख का रास्ता साफ कर लिया था।
विज्ञापन


आठ ब्लाकों में हुए मतदान में भी बसपा ने अपनी बढ़त कायम रखी। उधर, साढ़ौली कदीम में मतदान के दौरान सपा और बसपा समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस बल ने बलपूर्वक लाठियां फटकार कर उन्हें खदेड़ा। पुंवारका ब्लाक में जीत की घोषणा के बाद मीना राणा के समर्थकों ने हर्ष फायरिंग कर दी। पुलिस ने यहां भी सपाइयों को खदेड़ा और कुछ हुड़दंगियों को हिरासत में भी ले लिया।
विज्ञापन


जिले के सबसे बड़े ब्लाक मुजफ्फराबाद में सबसे ज्यादा अंतर से जीत मिली। देवबंद में जीत के बाद सपा और बसपा प्रमुख को लेकर अपने-अपने दावे करते रहे। मगर, नवनिर्वाचित प्रमुुख शबनम ने खुद को बसपा समर्थित होने का दावा किया। इसके अलावा नकुड़ में बसपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के बाद सपा जिलाध्यक्ष भी खुशी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवबंद में शबनम बनी ब्लाक प्रमुख
देवबंद में कालीपार क्षेत्र के थीतकी गांव की बसपा समर्थित शबनम ब्लाक प्रमुख बनी है। शबनम को 76 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी दीवालहेड़ी गांव की विनोद देवी को 22 वोट ही प्राप्त हुए। इस प्रकार शबनम ने 54 मतों से विनोद देवी को पराजित किया। बीडीओ सुरेशचंद राजपूत ने बताया कि देवबंद ब्लाक के 102 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 98 सदस्यों ने वोट डाले हैं। एक वोट निरस्त हुआ, जबकि तीन सदस्यों ने मताधिकार नहीं किया।
चांदनी राणा बनी नानौता की प्रमुख
नानौता  ब्लाक प्रमुख पद पर कांटे के मुकाबले में सपा समर्थित प्रत्याशी चांदनी  राणा 42 मत लेकर तीन वोटों से विजयी हुई। उनकी प्रतिद्वंद्वी बसपा समर्थित उम्मे हबीबा पत्नी शाहनवाज अख्तर को 39 वोट मिले। गीता रानी को मात्र एक वोट और पूर्व ब्लाक प्रमुख रही  नीलम राणा को कोई मत नहीं मिला। 82 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बसपा की सरोज ने मारी रामपुर में बाजी
रामपुर  मनिहारान ब्लाक प्रमुख पद के लिए कड़े मुकाबले में बसपा समर्थित सरोज देवी एक मत से विजयी हुईं। इन्हें 37 वोट मिले, जबकि उनकी  प्रतिद्वंद्वी साक्षी राणा को 36 वोट मिले। दो वोट  निरस्त हो गए। सभी 75 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चार वोटों से जीते बिजेंद्र सिंह
नागल  ब्लाक प्रमुख पद के लिए बसपा समर्थित चौधरी बिजेंद्र सिंह चार मतों से  चुनाव जीत गए। उन्हें 55 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित पद्म सिंह को 51 वोट मिले। कुल 107 मतदाताओं में से सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक मत निरस्त किया गया।

बसपा के हंसराज बने साढ़ौली के प्रमुख
साढौली  कदीम ब्लाक प्रमुख पद के लिए बसपा समर्थित हंसराज गौतम ने चार मतों से विजय हासिल की। उन्हें 51 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित लाखन सिंह को 47 वोट मिले। दो वोट निरस्त हुए। यहां 101 मतदाताओं में से सौ  ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वार्ड 51 की बीडीसी कश्मीरी देवी का निधन हो गया था। यहां मतदान के दौरान भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी।

सपा की उमेश ने हासिल की सबसे बड़ी जीत
मुजफ्फराबाद  ब्लाक प्रमुखी के चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी उमेश देवी 101 मतों के भारी अंतर से विजयी हुईं। उन्हें 123 वोट मिले, जबकि  बसपा समर्थित रमला देवी को मात्र 22 वोट मिले। तीन वोट निरस्त कर दिए गए। यहां 154 मतदाताओं में से 151 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

नकुड़ ब्लाक की कमान कोमल को
नकुड़ ब्लाक प्रमुख पद पर बसपा समर्थित प्रत्याशी कोमल चौधरी ने 15 वोटों के अंतर से विजय हासिल की। उन्हें 58 मत मिले। जबकि उनकी  प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित सविता को 43 मत मिले। एक मत निरस्त  किया गया। यहां सभी 102 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पुंवारका में सपा की मीना को मिली जीत
शहर से सटे पुंवारका ब्लाक में सपा समर्थित मीना राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजब सिंह को शिकस्त दी। सपा की मीना को 62 मत मिले, जबकि अजब सिंह 61 मत ही प्राप्त कर पाए। इस ब्लाक पर 123 बीडीसी ने मतदान किया। चुनाव में जीत के बाद सपा समर्थकों ने पुलिस के सामने ही सड़क पर हथियार लहराए और हर्ष फायरिंग की। वहां मौजूद पुलिस तत्काल हरकत में आई और हुड़दंग की कोशिश करने वालों को खदेड़ दिया। हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद शांतिपूर्ण तरीके से वहां से लोग चले गए।

तीन ब्लाकों में निर्विरोध बने प्रमुख
शहर से सटे बलियाखेड़ी, सरसावा और गंगोह में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बन गए। बलियाखेड़ी में बसपा समर्थित इमरान, सरसावा में बसपा के एहतेशाम और गंगोह में सपा की कमलेश ब्लाक प्रमुख बनी। इन तीनों ही ब्लाक में मतदान की नौबत नहीं आई।

ब्लाक                            प्रमुख                             पार्टी
बलियाखेड़ी                     इमरान                            बसपा
पुुंवारका                         मीना राणा                        सपा
गंगोह                            कमलेश                          सपा
सरसावा                         एहतेशाम                         बसपा
नानौता                          चांदनी राणा                       सपा
रामपुर मनिहारा न               सरोज देवी                        बसपा
देवबंद                           शबनम                           बसपा
साढ़ौली कदीम                  हंसराज गौतम                    बसपा
मुजफ्फराबाद                    उमेश देवी                        सपा
नागल                           चौधरी बिजेन्द्र                    बसपा

नकुड़                            कोमल चौधरी                    बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed