फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Follow the Covid Guideline: Mandalayukta

कोविड गाइडलाइन का पालन कराएं: मंडलायुक्त

Sat, 10 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Follow the Covid Guideline: Mandalayukta
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को पर्याप्त दूरी बनाए रखने, मास्क पहनने और सैनेटाइजर के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। साथ ही कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। अधिकारी या कर्मचारी किसी भी व्यक्ति के साथ अभद्र व्यवहार ना करें।
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने व्यापारियों एवं जनपद वासियों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
रेलवे रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमित मामलों में तेजी आई है। जिसके कारण रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी और कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोरोना केे मामले इसी तरह से बढ़ते रहे तो फिर से पूर्ण लॉकडाउन की स्थिति आ सकती है। उन्होंने प्रशासन से कर्फ्यू रात नौ की बजाए दस बजे से लागू कराने की मांग की। इस दौरान संजय भसीन, अनिल गर्ग, रमेश अरोड़ा, मेजर एसके सूरी, रमेश डावर, राजीव अग्रवाल, कर्नल संजय मिड्ढा, मुरली खन्ना, बलदेव राज खुंगर, पवन गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed