फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fog throughout the night, got relief from the sun during the day

रात भर कोहरे से रही सर्दी, दिन में धूप से मिली राहत

Sat, 22 Jan 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fog throughout the night, got relief from the sun during the day
सहारनपुर। जनपद में आठ दिन बाद चटक धूप निकली, जिसने लोगों को सर्दी से राहत देने का काम किया। इससे पहले रात भर घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से रात में चलने वाले वाहनों को परेशानी रही। साथ ही ठंडक भी बढ़ी रही।
विज्ञापन

बीते आठ दिन से जनपद में घना कोहरा छाया हुआ था, जिसकी वजह से धूप नहीं निकल पा रही थी। साथ ही शीतलहर ने मौसम में ठिठुरन बढ़ाई हुई थी। शुक्रवार की सुबह भी आसमान में कोहरा और बादल छाए हुए थे। धूप निकलने की उम्मीद बेहद कम थी, लेकिन पूर्वाह्न 11 बजे तक कोहरा और बादल छट गए, जिसके बाद धूप निकल आई। इसके बाद शाम चार बजे तक धूप निकली। खास बात यह रही कि दिन में हवा नहीं चली, जिसकी वजह से सर्दी से परेशान लोगों को राहत मिली। इससे पहले बृहस्पतिवार की रात आठ बजे से ही मौसम में कोहरा आना शुरू हो गया था। रात 11 बजे तक कोहरा इतना घना हो गया था कि विजिबिलिटी 40 मीटर तक थी। इसकी वजह से हाइवे पर मालवाहक वाहनों को चलने में परेशानी रही। अंबाला रोड और देहरादून रोड पर मालवाहक वाहनों यानी ट्रकों की कतारें खड़ी देखी गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed