फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fog increased the cold, minimum temperature reached 14 degrees

Saharanpur News: कोहरे ने बढ़ाई सर्दी, न्यूनतम तापमान हुआ 14 डिग्री

Tue, 19 Nov 2024 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 19 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Fog increased the cold, minimum temperature reached 14 degrees
सहारनपुर। एक दिन की धूप के बाद सोमवार को फिर से कोहरा आया। कोहरे के साथ ही न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकल आने के बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

जिले में बीते बुधवार से कोहरा आ रहा है, लेकिन रविवार को सुबह से मौसम साफ होने के चलते दिन भर धूप निकली रही थी। ऐसे में मौसम विभाग ने सोमवार को सर्दी बढ़ने का अनुमान जताया था। सोमवार की सुबह तीन बजे कोहरा आना शुरू हुआ, जो छह बजे तक आसमान में चढ़ गया। दृश्यता 200 से 300 मीटर रही। सुबह के समय हल्की हवा चलने से मौसम में ठंडक रही। जो न्यूनतम तापमान रविवार को 15 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 14 पर आ गया। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट रही और वह 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

------
वायु प्रदूषण में हुई गिरावट
जनपद में बीते एक सप्ताह से एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 200 तक चल रहा था, जो सोमवार को गिरकर 180 पर आ गया। पड़ोसी जनपद यमुनानगर का एक्यूआई 194, मुजफ्फरनगर का 279, मेरठ का 375 और मोदीपुरम का 403 रहा। इस लिहाज से सहारनपुर की स्थिति बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि-------न्यूनतम---अधिकतम
18 नवंबर----14------25
17 नवंबर----15------26
16 नवंबर----16------27
15 नवंबर----17------28
14 नवंबर----18------26
13 नवंबर----20------28
12 नवंबर----20------29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed