फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fog in the morning, sunny in the day, clouds in the evening

सुबह में कोहरा, दिन में धूप, शाम में घिर आए बादल

Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, sunny in the day, clouds in the evening
सहारनपुर में कोहरे और ठंड में अलाव के सहारे बैठे यात्री - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मौसम रविवार को करवट बदलता नजर आया। सुबह में घना कोहरे की वजह से हाईवे पर बड़े वाहनों को फर्राटा भरने में परेशानी हुई। वहीं, दिनभर धूप रही। शाम होते होते आसमान में बादल घिर आए। हालांकि इन सबके बावजूद ठंड से राहत रही। रविवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार रात मौसम पूरी तरह साफ था। जिसकी वजह से ठंड भी अच्छी खासी रही। रात में ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। घंटाघर, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के साथ ही कोर्ट रोड पुल और जीपीओ रोड पर लोग अलाव के पास बैठकर ठंड दूर करते दिखे। रात तीन बजे मौसम में कोहरा आना शुरू हो गया था। सुबह तक काफी घना हो गया। जिसकी वजह से देहात क्षेत्र में द़श्यता करीब 100 मीटर रह गई थी। शहरी क्षेत्र में सुबह 07:30 बजे तक तथा देहात में नौ बजे तक सूरज निकल आया। दिनभर धूप रही, लेकिन दोपहर के बाद हल्के बादल आना शुरू हो गए। शाम के समय आसमान बादलों से घिरा रहा।
विज्ञापन

मरीजों के लिए ठीक नहीं कोहरा
दिल और सांस के मरीजों के लिए सर्दी के साथ कोहरा नुकसान पहुंचा सकता है। यही वजह है कि दिल के मरीजों को प्रात: दस बजे तक बिस्तर में रहने की सलाह दी जाती है। कोहरे के साथ हवा में प्रदूषण के कण दिल व सांस के मरीजों की तकलीफ बढ़ाते हैं।

सहारनपुर में कोहरे और ठंड में घंटाघर से कोर्ट रोड़ की और जाते वाहन

सहारनपुर में कोहरे और ठंड में घंटाघर से कोर्ट रोड़ की और जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed