फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fog hit the operation of trains

ट्रेनों के संचालन पर कोहरे की मार

Mon, 05 Dec 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 05 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fog  hit the operation of trains
कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू हो गई है। सोमवार को कोहरे में गुजरती ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोहरे के कारण रेल यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। वर्तमान में करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इनमें दो घंटे से लेकर 22 घंटे तक का विलंब ट्रेनों के पहुंचने में हो रहा है। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के बीच यात्री स्टेशन पर खुले में बैठकर इंतजार करने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन


सर्दियों में बड़ी ट्रेनों को रद करने या विलंब से चलने की परंपरा बन गई है। इसकी वजह रेलवे के पास एंटी फोग सिस्टम पर्याप्त मात्रा में न होना है। कोहरे से निपटने के पर्याप्त संसाधन न होने के कारण रेलवे हादसे के डर में ट्रेनों का संचालन या तो रद कर देता है या फिर गति कम कर देता है, इसकी वजह से ट्रेनें देरी से चलती हैं।
विज्ञापन


पिछले करीब दस दिन से ट्रेनों की टाइमिंग गड़बड़ाई हुई है। जनसेवा एक्सप्रेस लगातार सबसे अधिक 20 से 22 घंटे देरी से चल रही है। इसके अलावा करीब 15 और ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का ट्रेनों का इंतजार करते देखा जा सकता है। उधर, अपर स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कोहरे के दिन में ट्रेनों का लेट होना आम बात है। बताया  रेलवे कोहरे से निपटने के लिए युद्घस्तर पर काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिखने लगा सर्दी का प्रकोप 
सहारनपुर। जनपद में सर्दी का असर दिखने लगा है। पिछले कई दिन से तापमान लगातार गिरावट की ओर है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.80 और न्यूनतम 13.50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

साथ ही मौसम में सुबह और रात में कोहरा भी आ रहा है, जिसने हाईवे पर फर्राटा भरते हुए दौड़ने वाले वाहनों की स्पीड पर ब्रेक सा लगा दिया है। सोमवार की सुबह देहरादून हाइवे पर कोहरे की वजह से वाहन रेंगते नजर आए। दृश्यता काफी कम रही।


लेट चल रही हैं ट्रेनें 
कोहरे के कारण लेट चल रही ट्रेनों में जनसेवा एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस, जालंधर - दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस, सियाल दाह एक्सप्रेस, पंजाब मेल, बरौनी - जम्मू एक्सप्रेस, डुप्लीकेट - हावड़ा एक्सप्रेस, लखनऊ - चंडीगढ़ एक्सप्रेस, गोरखपुर - जम्मू एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, सहारनपुर - देहरादून पैसेंजर आदि शामिल हैं। इनमें ज्यादातर ट्रेनें अप और डाउन की हैं, जो दोनों साइड से लेट चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed