{"_id":"657dfc191fe09c39ac095107","slug":"fog-brakes-the-speed-of-trains-passengers-worried-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-14785-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, यात्री परेशान
Sun, 17 Dec 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शनिवार को जनसेवा, सरयू यमुना एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें रद्द रही, जबकि पांच ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची। वंदेभारत एक्सप्रेस भी कोहरे में रफ्तार नहीं भर पाई। वह एक घंटे की देरी से सहारनपुर में आई। जिन ट्रेनों का संचालन हुआ, उनमें यात्रियों की अधिक भीड़ रही।
घने कोहरे में सिग्नल न दिखाई देने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। जिसके चलते सहारनपुर में लंबी दूरी की ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से आ रही है। शनिवार को घने कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर दिखाई दिया। ट्रेन नंबर 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस, 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस, 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस का संचालन नहीं हुआ।
15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस छह घंटे, 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस पांच घंटे, 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 2:16 घंटे, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। इनके अलावा ट्रेन नंबर 22458 देहरादून-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस सहारनपुर में सुबह 9:27 बजे पहुंचती हैं, लेकिन यह ट्रेन शनिवार को अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से आई। ट्रेनों के निरस्त होने और लेट चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।