फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fog and cold wave continue, minimum temperature 2.8 degrees

Saharanpur News: कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी, न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री

Thu, 25 Jan 2024 03:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 25 Jan 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Fog and cold wave continue, minimum temperature 2.8 degrees
सहारनपुर। कोहरे और शीतलहर के कारण सर्दी की मार जारी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.8 और अधिकतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चार दिन के बाद दोपहर दो बजे सूर्य देव ने दर्शन दिए, लेकिन धूप बेहद धुंधली होने के कारण सर्दी का सितम कम नहीं हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह घना कोहरा लेकर आई, जिसकी वजह से दृश्यता 40 से 50 मीटर रही। कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप बुधवार को भी बना रहा। जिसकी वजह से लोग ठिठुरते नजर आए। सर्दी से बचाव के लिए लोग जीपीओ रोड और रेलवे स्टेशन पर कचरा जलाकर अलाव सेंकते नजर आए। बुधवार को न्यूनतम तापमान मंगलवार के 2.3 डिग्री से बढ़कर 2.8 डिग्री पर पहुंचा, जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट रही। अधिकतम तापमान मंगलवार को 9.5 डिग्री था, जो गिरकर 09 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर दो बजे हल्की धूप निकली, लेकिन धूप बेहद धुंधली होने के कारण उसका कोई असर महसूस नहीं हुआ।
विज्ञापन

मौसम के हिसाब से नहीं अलाव व्यवस्था
नगर निगम प्रत्येक वर्ष 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक अलाव की व्यवस्था करता है, लेकिन इस बार जनवरी में सर्दी अधिक है। 20 जनवरी के बाद सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है, लेकिन नगर निगम ने पारंपरिक तरीके से 20 जनवरी से अलाव की व्यवस्था बंद कर दी है, जबकि मौसम के हिसाब से इसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए था। ऐसे में लोग कचरा आदि जलाने को मजबूर हैं। वार्ड 15 के पार्षद राजू ने बोर्ड बैठक में भी यह मामला उठाया है। उनका कहना है कि निगम ने 20 जनवरी से अलाव के लिए लकड़ी डालना बंद किया हुआ है। निगम द्वारा इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। जनता उन पर अलाव के लिए लकड़ी मंगवाकर देने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed