फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Flutter of schemes on beauty parlor, bleach free on facials

Saharanpur News: ब्यूटी पार्लर पर स्कीमों की भरमार, फेशियल पर ब्लीच फ्री

Fri, 18 Oct 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 18 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Flutter of schemes on beauty parlor, bleach free on facials
सहारनपुर। करवाचौथ से दो दिन पहले ही महिलाओं ने सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर का रुख कर दिया है। इस दौरान कई महिलाओं ने एडवांस में बुकिंग की है। वहीं, करवाचौथ पर ब्यूटी पार्लरों की ओर से भी अच्छा खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है। फ्रूट, डायमंड आदि फेशियल पर ब्लीच फ्री में की जा रही है।
विज्ञापन

करवाचौथ पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। वह पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रहती है। समय के साथ अब इस पर्व में भी आधुनिकता आई है। सजने-संवरने के लिए एक सप्ताह पूर्व से ही महिलाएं ब्यूटी पार्लरों में पहुंचने लगतीं हैं। मेकअप से पहले फेशियल कराना जरूरी होता है। पार्लरों में फेशियल, मेकअप और ड्रेस पहनने तक के पैकेज तय किए गए हैं। पैकेज में केवल फेशियल ही नहीं उसके साथ आइब्रो, ब्लीच समेत कई और अतिरिक्त काम करवाचौथ ऑफर में हैं। इसकी कम से कम कीमत 500 रुपये है। यहां तक के दो महिलाओं के मेकअप पर एक महिला का मेकअप फ्री करने की भी स्कीम है।
विज्ञापन


कोर्ट रोड स्थित एक सैलून एवं ब्यूटी पार्लर संचालक जावेद ने बताया कि उनके यहां फ्रूट फेशियल का 700 रुपये में पैकेज है। इसके अलावा डायमंड फेशियल थोड़ा महंगा हो जाता है। यह 900 रुपये तक में है। इससे ऊपर जाएंगे तो एक हजार से दो हजार रुपये तक करवाचौथ के ऑफर हैं। उनके यहां फेशियल पर ब्लीच फ्री है। इसके अलावा मेहंदी भी लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- कोई मोबाइल तो किसी ने बुक कराई स्कूटी
करवाचौथ पर पत्नियों को गिफ्ट देने के लिए कोई मोबाइल बुक करा रहा है तो किसी ने स्कूटी बुक कर दी है। कोर्ट रोड स्थित एक मोबाइल दुकानदार अतुल ने बताया कि करवाचौथ पर मोबाइल की एडवांस बुकिंग आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed