{"_id":"5b71ce4942c79225ad3b5bbd","slug":"floods-in-rainy-stream-death-of-one-in-torrential-drift","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाती नदियों में आई बाढ़, तेज बहाव में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाती नदियों में आई बाढ़, तेज बहाव में एक की मौत
ब्यूरो, सहारनपुर
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में बरसाती नदी के पानी से हुआ कटान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट में पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र में रविवार शाम से हुई भारी बारिश के बाद देर रात शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली सभी बरसाती नदियों में बाढ़ आ गई। कई गांव जलमग्न हो गए। नदी के तेज बहाव में फंसे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य बहने वाले कुछ लोगों को समय रहते बचा लिया गया। कटाव के चलते कई गांवों के संपर्क सड़क मार्ग ध्वस्त हो गए।
सैकड़ों बीघा भूमि पर खड़ी फसलों पर रेत चढ़ गया। विद्युत पोल बाढ़ के तेज बहाव पानी में ध्वस्त होने से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नदियों से घिरे क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों का तहसील एवं जनपद मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। बेहट-बिहारीगढ़, बेहट-शाकंभरी देवी एवं मिर्जापुर-सुंदरपुर रूट पर दिन भर यातायात बंद रहा।
शाकंभरी देवी में खोल (नदी) में रविवार रात अचानक आए तेज बहाव पानी में हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी गौरव शर्मा एवं तरुण तनेजा नाम के दो श्रद्धालु बह गए। शोर मचाने पर कुछ युवकों ने उन्हें निकाला। उधर, एक धर्मशाला में शरण लिए श्रद्धालुओं की कार भी नदी के तेज बहाव पानी में बहकर चली गई। उसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
उधर, दबकौरा गांव निवासी सलीम एवं सईद भी गंगारोह नदी के बहाव में बह गए थे। उन्हें ग्रामीणों ने बाहर निकाला। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव खिड़का भटकव्वा का शकील ढमोला नदी की धारा में बह गया। कई घंटों तक उसका पता नहीं चला। बाद में उसे मृत हालत में पाया गया।
शाकंभरी देवी परिसर में अचानक आए तेज बहाव पानी से मंदिर के सामने लगी दुकानों में मौजूद दुकानदारों में श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। उन्होंने भागकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के दो श्रद्धालु पानी के बहाव में बह गए थे। उन्हें बामुश्किल बचाया जा सका। श्रद्धालुओं की एक कार भी बहाव में बहकर चली गई थी, जिसका पता नहीं चल सका।
साढ़ौली कदीम, खिड़का भटकव्वा, दयालपुर आदि गांवों में बरसात का पानी घरों में भर गया। डाडाल, जैतपुर कलां, शाहपुर, हुसैन मलकपुर आदि दर्जनों गांवों में नदियों की बाढ़ का पानी घुसने आबादी जलमग्न हो गई। कई-कई फीट पानी भरने से मकान आधे पानी में डूब गए। मिर्जापुर क्षेत्र के डाडल गांवों के संपर्क मार्ग को नदी की बाढ़ के पानी ने कटाव कर ध्वस्त कर दिया।
दोतरफा नदियों से घिरे इस गांवों की आबादी में पानी भरने से ग्रामीण सहम गए। उधर हुसैन मकलपुर एवं शाहपुर गांवों में नदी की बाढ़ के पानी ने आबादी के पास कटाव कर दिया। इससे एक मकान भी ध्वस्त हो गया है। पूरा गांव नदी के मुहाने पर है। पाजराना गांव की आबादी के पास तक भी नदी कटाव करते हुए पहुंच गई है। गांव का एक छोर नदी की ढांग पर पहुंच गया है। बरसाती नदियों की बाढ़ से एक बड़ा कृषि रकबा भी प्रभावित हुआ है। कटाव के चलते जहां सैकड़ों बीघा फसलें प्रभावित हुईं।
कच्चा मकान गिरा, दबे बच्चों को ग्रामीणाें ने निकाला
रजापुर नौगांवा में लगातार बारिश के चलते एक गरीब परिवार का कच्चा मकान धराशायी हो गया। मलबे में दो बच्चे दब गए, जिन्हें ग्रामीणों ने मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ। गांव रजापुर नौगांवा में सलीम और उसका परिवार कच्चे मकान में रह रहा था। लगातार हो रही बारिश के चलते आधी रात के बाद उसका कच्चा मकान धराशायी हो गया। जब तक सलीम और उसका परिवार संभल पाता उसके दो बेटे सुहेल (10) एवं एक माह का अलकमा घरेलू सामान के साथ मलबे में दब गए। सलीम के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया। उन्हें घायल हालत में अस्पताल ले लाया गया। उधर सलीम का सभी घरेलू सामान मलबे में दब गया। पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों के यहां शरण ली है।