उमड़ा आस्था का सैलाब, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ महापर्व पर महानगर में गंगोह रोड के मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुना नहर के घाट पर बड़ी संख्या में रविवार शाम पूर्वांचल वासी एकत्र हुए। बच्चों, महिलाओं, पुरुषों ने घाट पर बनाई वेदियों पर फल, सब्जी, मिठाई और गन्ने का प्रसाद चढ़ाया। दीप-धूप जलाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद डूबते सूर्य को पानी में खड़े होकर अर्घ्य दिया। यहीं नहीं नहर के बीच एक भव्य मंच बनाकर छठ मैया की मूर्ति स्थापित की गई। जहां श्रद्धालुओं ने पूजा की।
छठ पूजा सेवा समिति, पूर्वांचल सांस्कृतिक सभा और पूर्वांचल महासभा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक संजय गर्ग, विपिन सलूजा, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट अनिरुद्ध प्रताप सिंह, एसपी देहात सूरज रॉय और क्षेत्रीय पार्षदों ने पहुंचकर छठ पर्व की बधाई दी। इस मौके पर हरिशरण तिवारी, ठा. पवन सिंह, रामसिंह, आरपी यादव, राम आशीष यादव, संतोष निरहुआ, जयराम प्रजापति, बसंत सिंह, सुरेश सिंह, उपेंद्र, राजेश, सतेंद्र, अनिल गिरि, अशोक सिंह, महातम यादव, राकेश राना, सोनू सिंह, प्रिंस यादव आदि रहे।
उधर, पूर्वांचल कल्याण सभा की ओर से बाबा लाल दास बाड़ा स्थित पांवधोई नदी के घाट पर छठ पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। सभा के अध्यक्ष दानिश आजम ने बताया कि सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन होगा।
गंगोह मार्ग पर रहा जाम, तैनात रही पुलिस
छठ पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भीड़ अधिक होने से गंगोह रोड पर जाम लगा रहा। यातायात व्यवस्थ सुचारू रखने के लिए रजबहे व नहर पुल पर पुलिस तैनात रही।
बैंडबाजों की धुनों से वातावरण भक्तिमय
मानकमऊ स्थित बड़ी नहर घाट पर पिछले साल की तुलना इस बार आतिशबाजी कम हुई। वहीं, बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूर्वांचलवासियों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्रद्घालओं ने मोबाइल से खूब सेल्फी ली। सूर्य डूबने से पूर्व लोग अपने-अपने मोबाइल से पर्व को यादगार बनाने के लिए फोटो लेते नजर आए।
बोली महिलाएं
छठ व्रत कर रही हूं। छठ माता में हम सभी की गहरी आस्था है। सच्चे मन से माता का व्रत करने वालों की माता हर मनोकामना पूरी करती है। आज तक माता ने कभी निराश नहीं किया है।
-नेहा सिंह
सालों से छठ पर्व कर रही हूं। माता की कृपा मेरे ऊपर हमेशा बनी रहती है। पूरे परिवार का छठ माता में अटूट विश्वास है। जब तक शरीर में जान रहेगी इसी तरह छठ व्रत का सिलसिला चलता रहेगा।
-सुनीता
छठ महापर्व की तैयारी दीपावली के बाद से शुरू कर देती हूं। परिवार के सभी सदस्य तैयारी में जुट जाते हैं। भक्ति भाव से छठ माता का व्रत रखती हूं। माता हर मनोकामना को पूरी करती है।
-एलिश

बड़ी नहर घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब- फोटो : SAHARANPUR

बड़ी नहर पर पूजन करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

बड़ी नहर पर पूजन के दौरान परिवार के सदस्य- फोटो : SAHARANPUR

डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

नेहा सिंह- फोटो : SAHARANPUR

सुनीता- फोटो : SAHARANPUR

एलिश- फोटो : SAHARANPUR

बड़ी नहर घाट पर छठ पूजा के दौरान सेल्फी लेता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

मानकमऊ स्थित बड़ी नहर घाट पर छठ पूजा करती महिला- फोटो : SAHARANPUR

मानकमऊ स्थित बड़ी नहर घाट पर छठ पूजा करने के लिए उमड़ी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

मानकमऊ स्थित बड़ी नहर घाट पर छठ पूजा करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

पांवधोई नदी घाट पर पूजा अर्चना को जाते श्रद्घालु ।- फोटो : SAHARANPUR

छठ महापर्व: महानगर में बाबा लालदास बाड़ा स्थित पांवधोई नदी घाट पर पूजा अर्चना करती महिलाएं।- फोटो : SAHARANPUR

पांवधोई नदी घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती श्रद्घालु महिलाएं।- फोटो : SAHARANPUR