{"_id":"5e3f08b68ebc3ee61f4e5194","slug":"flag-march-out-in-sensitive-areas-saharanpur-news-mrt4678893171","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया।
शनिवार सुबह सरसावा थाना प्रभारी अशोक सोलंकी ने सरसावा थाने के पुलिस लाइन से आए रिजर्व पुलिस बल के साथ नगर के बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नगर तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने तथा अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए मार्च निकाला गया है। उन्होंने बताया कि नौ फरवरी को संत रविदास की जयंती है। इसके उपलक्ष्य में थाना क्षेत्र में अनेक स्थानों पर शोभायात्राएं भी निकाली जा रही हैं। यदि कोई गड़बड़ी करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।