फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five-year-old friendship was broken, and tax evasion of Rs 19 lakh was evaded by opening a firm.

Saharanpur News: पांच साल की दोस्ती का भरोसा तोड़ा, फर्म खोलकर 19 लाख की टैक्स चोरी

Mon, 18 May 2026 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old friendship was broken, and tax evasion of Rs 19 lakh was evaded by opening a firm.
- जीएसटी बंद कराने का झांसा देकर पीड़ित के नाम पर विपक्षी चलाते रहे कारोबार
विज्ञापन

- नोटिस आने पर चला पता, एसएसपी के आदेश पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ट्यूशन पढ़ने के दौरान हुई दोस्ती का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने जीएसटी नंबर और फर्म खोलकर करीब 19 लाखों रुपये की टैक्स चोरी कर ली। नोटिस आने पर पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला। एसएसपी के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना सदर बाजार में हिम्मत नगर जगदंबा कॉलोनी निवासी आशीष मैनवाल ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2020 में उसकी पहचान पंत नगर जेवी जैन कॉलेज रोड निवासी आयुष जैन से ट्यूशन पढ़ने के दौरान हुई थी। आरोप है कि वर्ष 2021 में आयुष जैन, उसके भाई आकाश जैन और आकांक्षा जैन ने पीड़ित को नई फर्म खोलने की सलाह दी। पीड़ित ने पहले मना कर दिया था।
विज्ञापन

बाद में विपक्षियों ने उसे यह कहकर मना लिया कि उसे कोई पैसा नहीं लगाना पड़ेगा। इसके बाद पीड़ित का आधार कार्ड, पैन कार्ड और चार-पांच हस्ताक्षरित चेक यह कहकर ले लिए कि जीएसटी खुलवाने में इनकी जरूरत पड़ेगी। उसके नाम से सूर्य टिम्बर मर्चेंट नामक फर्म खोल दी गई। आरोप है कि कुछ समय तक फर्म में कोई काम या आय नहीं दिखाई गई। जब उसने काम न करने और जीएसटी बंद कराने की बात कही तो आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि जीएसटी नंबर बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछने पर भी उसे यही बताया गया कि फर्म और जीएसटी पहले ही बंद हो चुके हैं। कुछ समय बाद जीएसटी विभाग और आयकर विभाग से 82,777 रुपये और 19,04,532 रुपये की टैक्स चोरी से संबंधित नोटिस मिलने पर उसे पूरे मामले की जानकारी हुई।

-- सिस्टम की गड़बड़ी बताकर ठीक का दिया आश्वासन
आरोप है कि जब वह विपक्षियों के पास पहुंचा तो पहले उन्होंने सिस्टम की गड़बड़ी बताकर मामला ठीक कराने का आश्वासन दिया, लेकिन जीएसटी कार्यालय में जानकारी करने पर पता चला कि उसके नाम से जीएसटी नंबर का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। इसके बाद सदर बाजार पुलिस ने आयुष जैन, आकाश जैन और आकांक्षा जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed