{"_id":"62755bdbfdcaa03056787b30","slug":"five-vicious-people-arrested-for-cheating-by-changing-atm-cards-saharanpur-news-mrt5874807135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर ठगी कर ने वाले पांच शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी कर ने वाले पांच शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
कुतुबशेर थाना पुलिस द्वारा पकड़े गये ठगी के आरोपी।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले पांच शातिर गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्जीय पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से एटीएम कार्ड, नकदी और बाइक भी बरामद हुई है।
एसपी सिटी राजेेश कुमार ने बताया कि थाना कुतुबशेर और क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को अंबाला रोड से आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से सात एटीएम कार्ड, एक बाइक, 39,500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। आरोपियों ने अपने नाम दीपक शर्मा पुत्र देवलाल शर्मा निवासी गांव मनोहरपुर, ऋतिक पुत्र बिजेंद्र निवासी न्यू लक्ष्मीपुरम, मनमोहन सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी पंत विहार, सोनू पुत्र रमेश चंद निवासी लक्ष्मीपुरम, हिटलर सिंह पुत्र इलम सिंह निवासी गांव फतेहपुर बताए है। आरोपी उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी और हरियाणा में बैंकों के एटीएम कक्ष के आसपास सक्रिय रहते थे और मशीन को हैंग कर मदद करने का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से पैसा उड़ा लेते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।