फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five unauthorized colonies of the metropolis will be regularized

Saharanpur News: महानगर की पांच अनाधिकृत काॅलोेनियां होंगी नियमित

Wed, 31 Jan 2024 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 31 Jan 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Five unauthorized colonies of the metropolis will be regularized
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में पांच अनधिकृत काॅलोनियों को नियमित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई, साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर योजना में बनाई गई दुकानों और रिक्त भूखंडों की दरों को शासनादेश के अनुसार संशोधित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली।
विज्ञापन

मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर मंथन किया गया। विचार मंथन के बाद निर्णय लिए गए। इसमें भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2008 में शासन द्वारा किए गए संशोधनों को अंगीकृत किया गया है। बोर्ड द्वारा किए गए संशोधनों को प्राधिकरण की वेबसाइट पर डाला जाएगा। विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित ट्रांसपोर्ट नगर योजना में निर्मित दुकानों एवं रिक्त भूखंडों की दरों को शासनादेशों में की गयी व्यवस्था के अनुसार संशोधित करने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया। प्राधिकरण विकास क्षेत्र में स्थल चिह्नित कर रोड नेटवर्क प्लान एवं जोनल प्लान बनाने का निर्णय भी बोर्ड बैठक में लिया गया। इसके अलावा सहारनपुर विकास क्षेत्र में अनधिकृत काॅलोनियों के विनियमितीकरण के संबंध में शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस के अनुसार पांच अनधिकृत काॅलोनियों को नियमित किए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। इस दौरान अध्यक्ष / मंडलायुक्त हृषीकेश भास्कर यशोद, उपाध्यक्ष आशीष कुमार, सचिव गजेंद्र कुमार, गैर सरकारी सदस्य राकेश जैन एवं अमित गगनेजा और नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत निगम, जल निगम, सेतु निगम आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-- ये कालोनियां होगी नियमित --
- दिल्ली रोड स्थित आदर्श काॅलोनी
- दिल्ली रोड स्थित आदर्श विहार
- दिल्ली रोड स्थित सियाराम काॅलोनी
- दिल्ली रोड स्थित लक्ष्मण सिंह काॅलोनी
- दिल्ली रोड स्थित सूर्य नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed