Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five trains canceled, six routes changed, passengers upset

Saharanpur News: पांच ट्रेनें निरस्त, छह के रूट बदले, यात्री परेशान

Fri, 19 Apr 2024 03:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 19 Apr 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Five trains canceled, six routes changed, passengers upset
सहारनपुर। किसान आंदोलन का दूसरे दिन भी ट्रेनों के संचालन पर असर रहा। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली सुपर एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें निरस्त रहीं, जबकि छह ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया गया, साथ ही तीन ट्रेनों को बीच रास्ते से वापस किया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को पंजाब के शंभू में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए थे। उनके आंदोलन का असर ट्रेनों पर दूसरे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को ट्रेन नंबर 12470 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, 14616 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, 04523 सहारनपुर-नंगलडैम मेमू एक्सप्रेस, 14681 नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस और 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस का संचालन नहीं हुआ। 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, 13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल और 15211 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस का साहनेवाल-अंबाला के बीच रूट बदला गया।
विज्ञापन

18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस लुधियाना-हजरत निजामुद्दीन के बीच रूट बदलकर चली। जिसकी वजह से यह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट हुई। 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस और जालंधर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस को जालंधर के बजाय सहारनपुर से चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed