{"_id":"66cfa16962ec316c7e0f88a4","slug":"five-thousand-commercial-vehicles-expired-still-operating-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-130202-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पांच हजार व्यावसायिक वाहनों की मियाद खत्म, फिर भी संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पांच हजार व्यावसायिक वाहनों की मियाद खत्म, फिर भी संचालन
Thu, 29 Aug 2024 03:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले की सड़कों पर पांच हजार अनफिट व्यावसायिक वाहन दौड़ रहे हैं। इनकी मियाद पूरी हो चुकी है। यह वाहन किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इनकी काफी समय से जांच नहीं हुई है। हाल यह है कि कई वाहन तो स्क्रैप की भी श्रेणी में आ चुके हैं।
संभागीय परिवहन विभाग में 36,611 व्यावसायिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें ऑटो, टेंपो, बस, ट्रक आदि शामिल हैं। कई बार शासन की ओर से निर्देश दिए गए कि अनफिट वाहनों का संचालन नहीं होना चाहिए। उसके बावजूद अनफिट वाहनों का संचालन नहीं रुक रहा है। शासन ने सख्ती बरती तो विभाग ने व्यावसायिक वाहनों का रिकॉर्ड खंगाला। इसमें करीब पांच हजार व्यावसायिक वाहन ऐसे पाए गए, जिनकी मियाद ही पूरी हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा ऑटो, टेंपो शामिल हैं, जिनका समय आठ से दस साल होता है। बस की मियाद 20 साल की होती है। विभाग की तरफ से नोटिस जारी किए गए हैं।
उधर, एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि समय-समय पर व्यावसायिक वाहनों की धरपकड़ चलती रहती है। कार्यालय में वाहनों के इंजन, पहिए से लेकर पूरी बॉडी की जांच की जाती है।